फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traffic awareness posters made by children

यातायात जागरूकता को बच्चों ने बनाए पोस्टर

Thu, 05 Nov 2015 08:01 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 05 Nov 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
Traffic awareness posters made by children
पुलिस विभाग की ओर से मनाए जा रहे यातायात माह के अंतर्गत लीड कांवेंट में बच्चों ने पोस्टर बनाकर अभिभावकों को सचेत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसपी बबलू कुमार ने अभिभावकों को सुरक्षित यातायात के टिप्स दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी ने अभिभावकों को हेलमेट की अहमियत समझाते हुए उसके प्रयोग की आदत डालने, सीमित गति से वाहन चलाने, ट्रैफिक नियमों की जानकारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय इयरफोन लगाकर मोबाइल से बातें करना अथवा गाने सुनना खतरे से खाली नहीं है। ऐसा करने से दुर्घटनाओं को बल मिलता है। इस मौके पर टीएसआई मो. इश्तियाक ने प्रोजक्टर के माध्यम से सुरक्षित यातायात के टिप्स दिए। स्कूल के डायरेक्टर मोहम्मद जमाल ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। प्रधानाचार्य तराना जमाल की देखरेख में हुए कार्यक्रम में व्यापारी नेता सचिन बाथम, नारायण दास अग्रवाल, राजेश मोहन टंडन, सुरेंद्र सिंह सेठ, अमित शर्मा, राजीव खन्ना, जाहिद अंसारी, प्रदीप राठौर, गुरप्रीत कौर,  संतोष कौशल, तूलिका तिवारी, रंजीता, सुंबुल, फरहा, साधना, शकील अहमद, शाहनवाज, नूरी खानम आदि के अलावा हेड कांस्टेबिल आशेष त्यागी, राम निवास पाल मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed