{"_id":"664a76f94b452035ec01de54","slug":"traders-themselves-started-removing-encroachments-for-road-widening-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-118962-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सड़क चौड़ीकरण के लिए व्यापारियों ने खुद ही हटाने शुरू किए अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सड़क चौड़ीकरण के लिए व्यापारियों ने खुद ही हटाने शुरू किए अतिक्रमण
Mon, 20 May 2024 03:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 20 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
अल्हागंज में शहीद उद्यान की बाउंड्रीवॉल को तोड़ने का किया गया का। संवाद
कांट। शाहजहांपुर-जलालाबाद मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारिक प्रतिष्ठानों के मालिकों ने सड़क किनारे खुद ही अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए। नगर पंचायत ने भी शहीद उद्यान का मुख्य द्वार और चहारदीवारी को तुड़वा दिया है।
कुछ दिन पहले सार्वजनिक निर्माण विभाग ने नगर पंचायत के जरिये घोषणा की थी कि 10 मई को विभाग की ओर से सड़क के किनारे अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। इसलिए 60-60 फीट दूरी तक अतिक्रमण को व्यापारी स्वयं हटा लें। विभागीय कार्रवाई होने पर हर्जाना भी वसूला जाएगा।
इस पर कुछ व्यापारियों ने पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के पास जाकर गुहार लगाई थी, जिस पर मंत्री ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से भी बात की गई थी। 14 मई को एक बैठक बुलाई गई, लेकिन इसमें व्यापारियों को कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद कुछ व्यापारियों ने अपने निर्माण स्वयं हटवाने शुरू कर दिए। नगर पंचायत कैंट कार्यालय के सामने बने शहीद उद्यान का मुख्य द्वार भी सड़क चौड़ीकरण की वजह से तोड़ दिया गया और चहारदीवारी को भी हटवाने के काम में नगर पंचायत कर्मी जुटे हुए हैं।