फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders protested by closing the market after pasting the notice

अतिक्रमण हटाने के नोटिस पर भड़के व्यापारी, बाजार बंद कर किया विरोध

Tue, 31 May 2022 12:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:49 PM IST
विज्ञापन
Traders protested by closing the market after pasting the notice
मिर्जापुर में अतिक्रमण हटाये जाने के नोटिस पर दुकानदार ने बाजार की दुकानों को बंद किया। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मिर्जापुर कस्बे में आबादी के बीच लोक निर्माण विभाग ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे के दोनों ओर 60-60 फुट अस्थायी या स्थायी अतिक्रमण हटाने के नोटिस चस्पा किए हैं। व्यापारियों ने नोटिस चस्पा करने और अतिक्रमण हटाने के विरोध में बाजार बंद कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ब्लॉक में एडीओ पंचायत विश्वकांत मिश्रा को दिया है।
विज्ञापन

बाजार बंद करने के बाद व्यापारियों ने ज्ञापन देकर कहा कि पूर्व में इस स्टेट हाईवे के स्थान पर कच्चा रास्ता था। ग्रामीणों ने श्रमदान कर कच्चे रास्ते को मिट्टी डालकर खुद बनाया था। बाद में पीडब्ल्यूडी ने कंक्रीट की सड़क बनाई थी। उस समय लोनिवि ने सड़क की जमीन का न तो अधिग्रहण किया और न ही कोई मुआवजा दिया था। फिर भी लोनिवि ने रविवार शाम करीब सात बजे कस्बे में नोटिस चस्पा कर हाईवे के दोनों ओर 60-60 अतिक्रमण सोमवार तक हटा लेने की चेतावनी दी है। कुछ व्यापारी लखनऊ जाकर जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से मिले हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों ने की सुलभ शौचालय की मांग
निगोही। सोमवार को पुलिस बल के साथ नगर पंचायत ईओ अवनीश गंगवार ने कस्बे का निरीक्षण किया। दुकानदारों को नाली पर निर्मित चबूतरे, स्लैब हटाने की हिदायत दी। दुकानदारों की मांग पर सब्जी बाजार में सुलभ शौचालय निर्माण किये जाने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने लखनऊ तक लगाई दौड़
कलान। अतिक्रमण हटाने को लेकर रविवार को व्यापारियों व टीम के बीच हुई नोकझोंक के बाद प्रशासन द्वारा नोटिस चस्पा किए गए हैं। वहीं व्यापारियों ने एक बैठक की और प्रशासन को लेकर नाराजगी जताते हुए बाजार बंद करने की रूपरेखा बनाई। व्यापारी सोमवार को लखनऊ जाकर जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा से मिले और उन्हें समस्या से अवगत कराया। व्यापारी नेता बीके गुप्ता, गेंदन लाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
एसडीएम, सीओ ने चेताया, पुवायां में आज हटेगा अतिक्रमण
पुवायां। एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव और सीओ बीएस वीरकुमार ने सोमवार शाम को शाहजहांपुर रोड पर दुकानों पर जाकर व्यापारियों से खुद ही अतिक्रमण हटा लेने की अपील की। एसडीएम ने कहा कि मंगलवार को जेसीबी से अतिक्रमण हटाने का काम किया जाएगा। बंडा और खुटार में जेसीबी से अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा लेकिन पुवायां में अतिक्रमण चिह्नित नहीं किया गया था। एसडीएम ने कहा कि मंगलवार को जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की जाएगी। संवाद

डभौरा क्षेत्र में हटाया गया अतिक्रमण
तिलहर। तिलहर निगोही मार्ग पर गांव डभौरा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुनील कुमार गुप्ता और केपी मिश्रा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कच्चे पक्के निर्माणों को ढहा दिया गया। कुछ लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया। यह दौरान चिन्हित किए गए स्थानों को लोगों ने स्वयं भी हटा लिया। अभियान शांतिपूर्ण माहौल में चलता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed