{"_id":"68716440d6e3566e020270eb","slug":"traders-protest-against-removal-of-shops-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-147842-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दुकानों को हटाने के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दुकानों को हटाने के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में अपर नगर आयुक्त से मिलने जाते व्यापारी। संवाद
शाहजहांपुर। रोडवेज फाटक के पास व्यापारियों की दुकानों को हटाने के विरोध में शुक्रवार को उप्र उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने अपर नगर आयुक्त से मुलाकात की। व्यापारियों ने रेलवे द्वारा रोजगार छीनने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। तय हुआ कि रेलवे अधिकारियों व व्यापारियों को बैठाकर हल निकाला जाए।
दोपहर 12 बजे जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने रोडवेज फाटक के व्यापारियों के साथ अपर नगर आयुक्त एसके सिंह से मुलाकात की। कुलदीप दुआ ने कहा कि रेलवे के कुछ अधिकारी व्यापारियों की दुकानों को तोड़ने के लिए प्रयासरत हैं। ये व्यापारी पिछले लगभग 40 साल से नगर निगम को दुकानों का किराया दे रहे हैं।
दुकानें नगर निगम की हैं। तब रेलवे को इन दुकानों को तोड़ने का क्या अधिकार है? कहा कि रेलवे की जगह है तो नगर निगम को व्यापारियों से वसूला सारा किराया ब्याज समेत वापस करना चाहिए।
विज्ञापन
नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने रेलवे अफसराें की कार्यप्रणााली को लेकर विरोध जताया। इस मौके पर नबी हसन, तस्लीम खान, सुभाष ग्रोवर, शैलेंद्र सिंह, मोहम्मद हारुन, अफसर अली, जहीरूद्दीन आदि मौजूद रहे।