{"_id":"6a47abced371844ab400ad6e","slug":"traders-honored-in-powayan-on-bhamashah-jayanti-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-177910-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भामाशाह जयंती पर पुवायां में सम्मानित किए गए व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भामाशाह जयंती पर पुवायां में सम्मानित किए गए व्यापारी
विज्ञापन
पुवायां में सम्मानित किए गए व्यापारी। संवाद
पुवायां। भामाशाह जयंती पर व्यापारी सम्मान पखवाड़ा के तहत व्यापार मंडल की ओर से रवि सक्सेना, जितेंद्र कश्यप, उत्तम गुप्ता, ब्रजकिशोर कटियार आदि व्यापारियों को सम्मानित किया गया।
महामंत्री कपिल गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में भामाशाह के चित्र पर माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार लील ने कहा कि जिस प्रकार भामाशाह ने मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व राष्ट्र के लिए न्यौछावर कर दिया, वह व्यापारी समाज को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। व्यापारी हमेशा देश और समाज हित में आगे आते रहे हैं। व्यापारियों ने हमेशा बढ़-चढ़ कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष और महामंत्री ने व्यापारियों को अंगवस्त्र, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंगल मिश्रा, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अखिलेश अग्निहोत्री, विशाल गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, निर्भय गुप्ता, लकी गुप्ता, सुनील अग्रवाल सहित कई व्यापारी और व्यापार मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।