फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders demonstrated by keeping food business closed in protest against GST

जीएसटी के विरोध में खाद्यान कारोबार बंद रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 17 Jul 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Traders demonstrated by keeping food business closed in protest against GST
शाहजहांपुर/रौसर कोठी। गेहूं, चावल, दालें आदि खाद्यान समेत गुड़ और दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुओं पर जीएसटी लगाए जाने से नाराज खाद्यान्न कारोबारियों ने शनिवार को अपनी आढ़तें बंद रखीं। रोजा मंडी समेत अन्य स्थानों पर गल्ला आढ़तें सूनी पड़ी रहीं। इस बीच, उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में रोजा मंडी जाकर वहां के गल्ला कारोबारियों के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रोजा कृषि उत्पादन मंडी परिषद की ओर से खाद्यान्न आढ़तों के करीब 450 लाइसेंस जारी किए गए हैं। तमाम आढ़ती मंडी परिसर के बाहर भोलागंज, केरूगंज और बहादुरगंज में अपनी अथवा किराए की दुकानों से कारोबार कर रहे हैं और वहीं अपने गोदाम बना रखे हैं। इन आढ़तों पर रोज लगभग चार करोड़ रुपये का कारोबार होता है, लेकिन बंदी लागू होने से न सिर्फ आढ़तीयों को कारोबारी हानि हुई, सरकार को मंडी शुल्क मद में राजस्व प्राप्ति से भी हाथ धोना पड़ा। इस बीच, मंडी पहुंचे व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष दुआ ने पदाधिकारियों के साथ भ्रमण कर बंदी का जायजा लिया।
विज्ञापन

बाद में गल्ला कारोबारियों की बैठक में व्यापारी नेता दुआ ने कहा कि जीएसटी लागू करते वक्त सरकार ने खाद्यान्न, गुड़, चीनी, दूध, पनीर आदि को कर मुक्त रखने की घोषणा की, लेकिन अब अपने वादे के खिलाफ जीएसटी लागू कर दिया। सरकार का यह निर्णय व्यापारियों, किसानों और जनता के हित में नहीं है और उसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। इस दौरान नगर अध्यक्ष संजीव राठौर, मुकेश गुप्ता, नीरज गुप्ता, अतुल गुप्ता, रामचंद्र सिंघल, कुलदीप गुप्ता, राधा रमन अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता, कुलविंदर सिंह चंदी, लालू गुप्ता, मोहित गुप्ता, ओम प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed