{"_id":"67cb4e3fa32dd285710cb01d","slug":"traders-boycotted-the-peace-committee-meeting-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-139150-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: व्यापारियों ने किया शांति समिति की बैठक का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: व्यापारियों ने किया शांति समिति की बैठक का बहिष्कार
Sat, 08 Mar 2025 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
पुवायां थाने में शांति समिति की बैठक में मौजूद लोग। संवाद
पुवायां। पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए व्यापार मंडल से शांति समिति की बैठक का बहिष्कार कर दिया। अध्यक्ष ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह और अन्य पदाधिकारी पुलिस की कार्यशैली के विरोध में बैठक में शामिल नहीं हुए हैं।
सीओ निष्ठा उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में प्रधान और अन्य लोग तो शामिल हुए लेकिन एक भी व्यापारी और व्यापार मंडल पदाधिकारी शामिल नहीं हुए। सीओ ने लोगों से होली का पर्व शांति से मनाने की अपील की और कहा कि कोई नई परंपरा न डाली जाए। राजेश शुक्ला ने राजीव चौक पर जाम का मामला उठाते हुए कहा कि जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारियों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों के बैठक में शामिल न होने पर अध्यक्ष केके लील ने कहा कि पुवायां पुलिस की कार्यशैली अत्यंत खराब है। कई ऐसे मामले में हैं, जिसमें व्यापारियों को प्रताड़ित किया गया है। मंडी चौकी पर एक व्यापारी को लेकर जाकर प्रताड़ित किया गया। इस कारण विरोधस्वरूप व्यापार मंडल का कोई पदाधिकारी शांति समिति की बैठक में शामिल होने नहीं गया है। उन्होंने कहा कि जो हालत इस समय हैं, ऐसे कभी नहीं रहे। पुलिसकर्मी मनमानी पर उतारू हैं और व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। मामले को उच्चाधिकारियों के सामने उठाया जाएगा। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि व्यापार मंडल अध्यक्ष से वार्ता हुई थी, उन्होंने बाहर होना बताकर कहा था कि अन्य व्यापारी बैठक में पहुंचेंगे। बहिष्कार के बारे में जानकारी नहीं है।