{"_id":"695aa8b3a05fd9eb80062dd1","slug":"tractor-trolleys-are-running-without-reflectors-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-162123-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिना रिफ्लेक्टर दौड़ रहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिना रिफ्लेक्टर दौड़ रहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में बिना रिफ्लेक्टर टेप जाती ओवरलोड ट्रॉली। संवाद
शाहजहांपुर। जिले की सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बिना रिफ्लेक्टर के दौड़ रहीं हैं। इनसे हादसा होने का खतरा बना रहता है। डीएम के निर्देश के बाद भी रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगाए गए हैं। इन्हें रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है। ऐसे में बिना रिफ्लेक्टर टेप लगी ट्रैक्टर-ट्रॉलियाें से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। नजर नहीं आने से टकराने का डर रहता है। बावजूद इसके कांट-जलालाबाद रोड, निगोही-बीसलपुर रोड, शाहजहांपुर पुवायां रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना रिफ्लेक्टर के गन्ना लदी ट्राॅलियां चल रही हैं।
गत दिनाें डीएम ने चीनी मिलों को ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के निर्देश दिए थे। एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने चीनी मिल में रिफ्लेक्टर टेप भी लगवाए थे। उसके बावजूद अधिकतर ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर टेप नहीं लग पाए हैं। रात और सुबह के समय कोहरा घना होने पर खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने बताया कि रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य लगातार चल रहा है। दो दिन पहले ही बरेली मोड़ पर अभियान चलाकर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए थे।