फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tractor-trolley went out of control and entered the house

Shahjahanpur News: अनियंत्रित होकर घर में घुसी ट्रैक्टर-ट्राॅली

Tue, 13 May 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 13 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley went out of control and entered the house
पुवायां के गांव इटौली में धर्मेंद्र के घर में घुसा मिट्टी भरा ट्रैक्टर ट्राॅली। स्रोत धर्मेंद्र
पुवायां। खनन कर मिट्टी ले जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक मकान में जा घुसी। गनीमत रही कि ट्रैक्टर बंद हो जाने से बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

अवैध खनन कर अधिक फेरे लगाने के लिए ट्रैक्टर चालक बेहद तेज गति से चलते हैं। सोमवार सुबह चार बजे एक ट्रैक्टर चालक ट्राॅली में मिट्टी भरकर ईंट-भट्ठे पर जा रहा था। इस बीच अनियंत्रित ट्रैक्टर बिजली का खंभा और हाईवे पर बने सरकारी नाले को तोड़ते हुए गांव के धर्मेंद्र कुमार के मकान में जा घुसा। इससे धर्मेंद्र के मकान की एक दीवार ढह गई और एक पेड़ भी टूटकर गिर गया।
विज्ञापन

दीवार से टकराने के बाद ट्रैक्टर बंद हो जाने पर आगे की दीवार टूटने से बच गई। अगली दीवार के पास धर्मेंद्र के परिवार के कई सदस्य सो रहे थे। दूसरी दीवार भी टूट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इधर, गांव के लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। ट्रैक्टर स्वामी निगोही क्षेत्र का है। ट्रैक्टर पुवायां में मिट्टी ढोने के लिए ठेके पर लगा है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। धर्मेंद्र ने बताया कि बाद में उनकी ट्रैक्टर और भट्ठा स्वामी से बात हो गई है। लोगों ने समझौता करा दिया है। इस कारण तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed