फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tractor - trolley overturns death of child , father , sister injured

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से बालक की मौत, पिता, बहन घायल

Mon, 16 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 16 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
थाना कांट क्षेत्र में रविवार को ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से सात वर्षीय राहिल की मौत हो गई। जबकि उसके पिता फहीम और 12 वर्षीय बहन अलफिशा घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर अलफिशा को बरेली रेफर कर दिया गया। हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र के गांव आमतारा निवासी फहीम खां अपने परिवार के साथ कस्बा कांट क्षेत्र मोहल्ला सैय्यदबाड़ा में अपनी ससुराल आए थे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे फहीम अपने रिश्तेदार मोहल्ला शेखान निवासी मसूद की ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर खेत घूमने निकले थे। कमलनैनपुर तिराहा के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्राली असंतुलित होकर खाई में पलट गया। इसमें फहीम और उनका सात वर्षीय बेटा राहिल और 12 वर्षीय बेटी अलफिशा ट्राली के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर इकट्ठे हुए ग्रामीणों नीचे दबे लोगों को ट्राली उठाकर बाहर  निकाला। मगर तब तक राहिल की मौत हो चुकी थी। घायल फहीम और अलफिशा को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया गया। इस हादसे की खबर सुनकर मृतका के ननिहाल में कोहराम मच गया। इसका पता लगने पर राहिल की मां शाहिशता बेसुध हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed