फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tractor-trolley loaded with potatoes collides with dumper, highway jammed for one hour

Shahjahanpur News: डंपर से आलू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी टक्कर, एक घंटे हाईवे जाम

Thu, 22 Feb 2024 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 22 Feb 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley loaded with potatoes collides with dumper, highway jammed for one hour
खुटार-पुवायां हाईवे पर लगी जाम में फंसे वाहन। संवाद
खुटार। पुवायां-खुटार हाईवे पर गांव लक्ष्मीपुर के पास आलू के बोरे भरकर जा रही ट्रैक्टर ट्राॅली में मिट्टी भरे डंपर ने टक्कर मार दी। जोरदार हुई टक्कर से ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए और ट्राॅली पलटने से आलू के बोरे सड़क पर फैल गए। इससे हाईवे पर जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन


पुवायां के गांव शहजादपुर निवासी दलजीत सिंह का खेत खुटार के गांव कुर्रेया खानपुर और चमराबोझी में है। इस समय खेत में आलू की खुदाई हो रही है। बुधवार शाम करीब छह बजे बोरियों में आलू भरकर ट्रैक्टर ट्राॅली से गंगसरा में कोल्ड स्टोर ले जा रहे थे। इस दौरान हाईवे के चौड़ीकरण निर्माण कार्य में लगे मिट्टी भरे डंपर ने ट्राॅली के पीछे से टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से ट्राॅली पलट गई और ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। दुर्घटना के बाद डंपर मौके पर छोड़कर चालक भाग गया। ट्रैक्टर चालक दलजीत सिंह बच गए। हाईवे पर ट्राॅली पलटने से हाईवे पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मंगवाकर दो टुकड़ों में बंटे ट्रैक्टर को हटवाकर साइड से आवागमन शुरू कराया। इस दौरान एक घंटे से अधिक समय तक लोग जाम में फंसे रहे। इसके बाद ट्रैक्टर चालक दलजीत सिंह से दूसरा ट्रैक्टर ट्राॅली मंगवाया और आलू के बोरे भरवाकर भिजवाया। इससे हाईवे पर पूरी तरह से यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

-------
तेज रफ्तार में चलते हैं मिट्टी भरे डंपर
- हाईवे के चौड़ीकरण होने के साथ ही खुटार और पुवायां में बाईपास निकाला गया है। बाईपास पर मिट्टी डालकर ऊंचा करने का काम किया जा रहा है। मिट्टी डालने के लिए दर्जनों डंपर दिन-रात चलते रहते हैं। लक्ष्मीपुर में दुर्घटना के बाद लोगों का कहना था कि मिट्टी भरे डंपर बहुत तेज स्पीड से निकलते हैं। निर्माण कंपनी के अधिकारी और पुलिस इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझते हैं। इससे पूर्व भी पुवायां में डंपर से कुचलकर एक बच्चे की मौत हो चुकी है। इसके बाद विधायक चेतराम ने तेज रफ्तार से डंपर चलने पर नाराजगी भी जाहिर की थी। कुछ दिन सुधार होने के बाद स्थिति फिर से वैसी हो गई। इसको लेकर मौके पर ग्रामीणों में रोष था।

खुटार-पुवायां हाईवे पर लगी जाम में फंसे वाहन। संवाद

खुटार-पुवायां हाईवे पर लगी जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed