{"_id":"62656f3e6aae6f5e1c68ed9d","slug":"tourism-minister-declared-birthplace-of-lord-parshuram-located-in-shahjahanpur-as-tourist-destination","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: पर्यटन मंत्री ने भगवान परशुराम जन्मस्थली को घोषित किया पर्यटनस्थल, कहा- पहले मंदिर पहुंचने का रास्ता होगा चौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: पर्यटन मंत्री ने भगवान परशुराम जन्मस्थली को घोषित किया पर्यटनस्थल, कहा- पहले मंदिर पहुंचने का रास्ता होगा चौड़ा
Sun, 24 Apr 2022 09:11 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (शाहजहांपुर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 24 Apr 2022 09:11 PM IST
सार
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने जलालाबाद में भगवान परशुराम जन्मस्थली को पर्यटनस्थल बनाने की घोषणा करते हुआ कहा कि सबसे पहले मंदिर तक पहुंचने को चौड़े व सुलभ रास्ते का निर्माण कराया जाएगा।इस नगर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए जल्द ही वित्त मंत्री और पीडब्लूडी मंत्री के साथ विचार विमर्श होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को शाहजहांपुर के जलालाबाद स्थित भगवान परशुराम जन्मस्थली को पर्यटनस्थल बनाने की वर्षों पुरानी मांग पूरी करने की घोषणा की है। भगवान परशुराम मंदिर प्रांगण में आयोजित जनसभा में परशुराम जन्मस्थली को पर्यटन स्थल घोषित करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस स्थान के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार से भी सहयोग लेंगे। प्रदेश सरकार के पहले वित्तीय वर्ष के बजट से आवंटित धन यहां विकास कार्यो में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री की इस घोषणा के बाद पूरा सभास्थल तालियों की गड़गड़ाहट और जय श्री परशुराम के उद्घोष से गूंज उठा। लोक मान्यता है कि जलालाबाद में जमदग्नि ऋषि के आश्रम में मां रेणुका के गर्भ से भगवान परशुराम का जन्म हुआ है। यहां पर भगवान परशुराम, मां रेणुका का मंदिर और जमदग्नि ऋषि का आश्रम है। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक तौर पर महत्वपूर्ण इस क्षेत्र को वर्षों से पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की जा रही थी। रविवार को एक सभा में पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के सामने पर्यटन और संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह ने यह मांग पूरी करने की घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सबसे पहले मंदिर तक पहुंचने को चौड़े और सुलभ रास्ते का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस नगर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए जल्द ही वित्त मंत्री और पीडब्लूडी मंत्री के साथ विचार-विमर्श कर रूपरेखा तैयार की जाएगी। आगे उसी के अनुरूप विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन