फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tommy showed loyalty, chased away the jackal and saved the four-year-old girl

Shahjahanpur News: टॉमी ने दिखाई वफादारी, सियार को खदेड़कर चार वर्षीय बच्ची को बचाया

Tue, 24 Sep 2024 04:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 24 Sep 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Tommy showed loyalty, chased away the jackal and saved the four-year-old girl
सेहरामऊ दक्षिणी के गांव नागरपाल में शियार से जान बचाने बाले कुत्ते के साथ खड़ा बच्चा। संवाद
सेहरामऊ दक्षिणी। कुत्ताें की वफादारी के किस्से यूं ही नहीं गढ़े गए। नमक का हक अदा करने में कुत्ते कभी देर नहीं लगाते।
विज्ञापन

दिलावरपुर गांव में यह बात सच साबित हुई, जब अपनी ननिहाल में घर के बाहर खेल रही चार साल की अबोध काव्या पर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने सियार जैसे जंगली पशु ने हमला कर दिया। इस दौरान वहां खड़े पालतू कुत्ते ने जंगली पशु को खदेड़कर काव्या को बचा लिया। इस पशु के हमले में आसपास के गांवों में अन्य कई लोग भी घायल हो चुके हैं।
वाकया शनिवार शाम का बताया जा रहा है। अपनी मां उपासना के साथ ननिहाल आई काव्या अपने नाना नरेंद्र वर्मा और मामा आदि के साथ मेन हाईवे से कुछ फासले पर पाकड़ के पेड़ के पास खेल रही थी। उसी समय झाड़ियों से निकले जंगली पशु ने अपने जबड़े में बालिका की टांग जकड़ ली और उसे खेतों की तरफ खींचने लगा। बच्ची पर अचानक हुए हमले से सकते में आए वहां मौजूद लोगों ने पशु को भगाने के लिए शोर मचाया। मौके पर मौजूद लोगों को पशु भगाने का प्रयास करते देख वहीं मौजूद नरेंद्र के पालतू कुत्ता टामी जंगली पशु पर हावी हो गया।
विज्ञापन

लगातार भौंककर हमलावर हो रहे टामी को देख जंगली पशु काव्या को छोड़कर झाड़ियों में गुम हो गया। इस पूरे घटनाक्रम में पालतू टामी की वफादारी के क्षेत्र में चर्चे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार की रात नागरपाल निवासी समल्ले के घर पर जंगली पशु धावा बोलकर उनकी बकरी रस्सी को दांतों से काटकर उठा ले गया और गांव के बाहर राजेश दुबे के बाग में उसे आधा खाकर छोड़ दिया था। शनिवार को बालिका पर हमले से पहले जंगली पशु ने बादशाहनगर गांव के पास नहर पुलिया पर बैठे गांव के महादेव पर हमला कर उनकी बांह पकड़ ली और उन्हें खेतों की तरफ खींचने लगा। महादेव के शोर मचाने पर गांव वालों ने उन्हें बचाया।

इसके बाद वहां से भागे पशु ने दिलावरपुर में खेतों की तरफ शौच को गए विजय कुमार वर्मा उर्फ वीपी को काटकर घायल कर दिया। यही नहीं, सोमवार को सुबह बादशाहनगर के नवी हसन ने खेत की ओर जाने पर पशु को वहां गुर्राते देखा तो उल्टे पांव लौट आए। खास यह है कि जंगली पशु के हमले की ताबड़तोड़ घटनाओं के बावजूद वन विभाग लापरवाह बना हुआ है। क्षेत्र के वन दारोगा पुष्पेंद्र कनौजिया के अनुसार उन्हें क्षेत्र के किसी भी गांव से जंगली पशु के हमले की कोई सूचना नहीं मिली है।

सेहरामऊ दक्षिणी के गांव नागरपाल में शियार से जान बचाने बाले कुत्ते के साथ खड़ा बच्चा। संवाद

सेहरामऊ दक्षिणी के गांव नागरपाल में शियार से जान बचाने बाले कुत्ते के साथ खड़ा बच्चा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed