फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tokens for trolleys were not cut in Puwaiyan and Banda Mandi.

Shahjahanpur News: पुवायां और बंडा मंडी में नहीं काटे गए ट्राॅलियों के टोकन

Tue, 28 Oct 2025 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tokens for trolleys were not cut in Puwaiyan and Banda Mandi.
पुवायां मंडी के बाहर खड़ी धान भरी ट्रालियां। संवाद
पुवायां। पुवायां और बंडा मंडी में मंगलवार को धान भरी ट्राॅलियां खड़ी रहीं, लेकिन टोकन नहीं काटे जाने से धान क्रय केंद्रों पर नहीं ले जाया जा सका। इस कारण खराब मौसम में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंडी परिसर में लगे खरीद केंद्रों पर धान के तमाम ढेर लगे हैं, लेकिन तौल रफ्तार नहीं पकड़ रही है। उधर धान लेकर पहुंचे किसान ट्राॅलियों को क्रय केंद्रों पर ले जाने के लिए हंगामा करते हैं। इस कारण निर्णय किया गया कि पहले क्रय केंद्रों पर लगे धान को तौला जाए। मंडी परिसर में लगे धान के ढेर हटने के बाद ट्राॅलियों के टोकन काट कर तौल कराई जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को टोकन नहीं काटकर क्रय केंद्रों पर पड़े धान को तौला गया। परिसर में पड़ा धान काफी हद तक तौला जा चुका है। टोकन नहीं कटने से धान लेकर पहुंचे किसानों को परेशानी उठानी पड़ी और खराब मौसम में ट्राॅली पर रहकर धान की रखवाली करनी पड़ी। बुधवार को टोकन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मंडी में भारी मात्रा में धान पड़ा है। मंगलवार को परिसर का धान तौला गया है। इस कारण पुवायां और बंडा में टोकन नहीं काटे गए। बुधवार को टोकन जारी किए जाएंगे।
- रामकैलाश सोनकर, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी
00
धान खरीद में धांधली का आरोप

पुवायां। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि धान खरीद में धांधली की जा रही है। ऐसे में जरूरी है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

संगठन के तहसील अध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में किसानों को डीएपी दिलाने, छुट्टा पशुओं को एक अक्तूबर तक गोशाला भेजने के आदेश का पालन न कराने वालों पर कार्रवाई करने, पेट्रोल पंपों पर हवा-पानी की सुविधा दिलाने, घटतौली की जांच कराने, गांव भटिउरा में मंडी और गांवसभा की जमीन से कब्जा हटवाने, गांव बद्रीपुर हदीरा में मंदिर की भूमि से कब्जा हटवाने आदि मांगें की गईं हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि छह नवंबर तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सात नवंबर को राजीव चौक पर पुतला दहन किया जाएगा। ज्ञापन देने के समय सोनवीर सिंह चौहान, संतोष कुमार, अशोक कुमार, नरवेश कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed