फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Today 875 couples will take seven rounds, marriage of 118 will be solemnized

Shahjahanpur News: आज 875 जोड़े लेंगे सात फेरे, 118 का पढ़ा जाएगा निकाह

Mon, 09 Dec 2024 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 09 Dec 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Today 875 couples will take seven rounds, marriage of 118 will be solemnized
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। समारोह में 993 जोड़े एक-दूसरे के होंगे। इसमें 875 हिंदू जोड़े अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेंगे, जबकि 118 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़वाया जाएगा।
विज्ञापन

मैदान में सजे स्टेज पर वर-वधू एक-दूसरे को वरमाला पहनाएंगे। लड्डू और खाना बनाने के लिए रविवार से ही कारीगर जुटे हुए थे। शहर विधान सभा के 376 जोड़े, ददरौल के 243 और तिलहर के 374 जोड़ों की शादियां होंगी। समारोह में करीब 20 हजार लोगों के जुटने की संभावना है। इसी हिसाब से खाने आदि की व्यवस्था कराई जा रही है। इस बार डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विवाह में शामिल होने वाले लोगों का पहचान पत्र जारी कराया है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी नगर निगम, ब्लॉक और सचिव स्तर पर पहचान पत्रों को वितरित करा रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, सांसद अरुण सागर समेत सभी विधानसभा के विधायक शामिल होंगे। विधानसभा वार अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं। अल्पसंख्यकों के लिए अलग से पंडाल बनवाया गया है। समारोह के इंतजाम देखने के लिए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा रही है। पहचान पत्र देखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी मुख्य गेट पर लगाई गई। पर्याप्त मात्र में पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सामूहिक विवाह के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। अधिकारियों निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। विवाह में शामिल होने वाले लोगों को पहचान पत्र वितरित कराए जा रहे हैं।
- राजेश कुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed