{"_id":"65cfda8cbc675c717901a014","slug":"today-200-villages-will-not-have-electricity-for-seven-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-113494-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आज 200 गांवों में सात घंटे नहीं आएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आज 200 गांवों में सात घंटे नहीं आएगी बिजली
विज्ञापन
जलालाबाद में उबरिया गांव में जर्जर तार। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। जलालाबाद के उबरिया गांव निवासी रामनाथ (62 वर्ष) की 33 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत के बाद बिजली निगम की नींद टूट गई। शनिवार सुबह दस से शाम पांच बजे तक शटडाउन लेकर कार्य कराया जाएगा। इस दौरान करीब दो सौ गांव के 23 हजार परिवार प्रभावित होंगे।
बृहस्पतिवार दोपहर जानवरों के लिए चारा लेकर आते समय रामनाथ की गठरी झूल रही हाईटेंशन लाइन से छूने से उनकी मौके पर मौत हो गई थी। इस पर ग्रामीणों में बिजली निगम के खिलाफ काफी नाराजगी थी। हादसे के बाद नायब तहसीलदार ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। बिजली का कार्य कराने के लिए उन्हें राजी कर लिया। इसके बाद अधिशासी अभियंता मुदित सोनकर ने ठेकेदार को बुलाकर कार्य करने के निर्देश दिए। शनिवार सुबह दस से शाम पांच बजे तक के लिए शटडाउन लिया गया है। इस बीच उबरिया गांव में लाइन को बदलने का काम होगा। अधिशासी अभियंता मुदित सोनकर ने बताया कि लाइनों को सही करने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया है। इस अवधि में उपभोक्ता संयम बरतें।
-- -- -- -
लंबी दूरी के चलते आए दिन होते हैं हादसे
-ग्रामीण इलाकों में बिजली की लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है। लाइन लंबी होने के साथ काफी जगह जर्जर हो चुकी है। इसके चलते तार टूटने के साथ ही आए दिन हादसे होते रहते हैं। बिजली निगम के अफसराें के अनुसार, उबरिया गांव में जर्जर लाइन को बदलने का काम कराने का प्रयास करने पर ग्रामीणों ने रोक दिया था।