{"_id":"587e64354f1c1b700deffcac","slug":"to-oppose-the-collection-of-illegal-fees-encompass-nsui","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध फीस वसूली के विरोध में एनएसयूआई ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध फीस वसूली के विरोध में एनएसयूआई ने दिया धरना
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव कैफ हसन खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फीस के नाम पर अवैध वसूली के विरोध में जीएफ कालेज के गेट पर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एनयूएसआई का छात्र-छात्राओं से अवैध फीस वसूली के विरोध में मंगलवार को जीएफ कालेज गेट पर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन को देख कालेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं की बात डीएम से फोन पर कराई गई। डीएम ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया। इस पर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव कैफ हसन खां, जिला महासचिव प्रिंस श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष इरफान हसन, जीएफ कालेज अध्यक्ष अख्तर रजा, हसीन वासित डीएम से मिले और जीएफ कालेज में चल रहे भ्रष्टाचार के बारे में बताया। डीएम ने कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। धरना देने वालों में जिला सचिव विनय वपर्मा, याहिया, रेहान अंसारी, नजर अहमद, फैसल, आसिफ, कमल, नितिन, प्रशांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन