फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tiranga Yatra taken out in honor of the army, Bharat Mata ki Jai reverberated

Shahjahanpur News: सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

Fri, 16 May 2025 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out in honor of the army, Bharat Mata ki Jai reverberated
बृहस्पतिवार सुबह शहर में सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालते लोग। संवाद - फोटो : credit
शाहजहांपुर। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना के शौर्य के सम्मान में बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। लोगों ने तिरंगे को लहराकर भारत माता की जय और वंदेमातरम का उद्घोष किया।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे भाजपा समेत विभिन्न संगठनों के लोग जीआईसी खेल मैदान के पास एकत्रित हुए। यहां से हाथों में तिरंगा झंडा लेकर आगे बढ़े। देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों के बीच लोगों ने देश के सम्मान में जयकारे लगाएं।
विज्ञापन

यात्रा सदर बाजार थाना, टाउन हॉल होते हुए शहीद उद्यान पर समाप्त हुई। इसमें भाजपा संगठन के पदाधिकारियाें, समाजसेवी समेत आर्य कन्या इंटर काॅलेज, लीड कांवेंट, एसपी इंटर कॉलेज, एनसीसी कैडेट, नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, आकांक्षा हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के समापन पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में हमारी सेना ने आतंकवाद के विरुद्ध पराक्रम और दृढ़ता का परिचय दिया है। सेनाओं ने विश्व को यह संदेश दिया है कि भारत अब मौन नहीं रहेगा, हर स्थिति में मुंहतोड़ जवाब देगा। महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव, राकेश मिश्रा, आशीष वर्मा, गौरी सिंह, ठाकुर दिलीप, शाजिया, शाहनवाज खान, तराना जमाल आदि मौजूद रहे।

बृहस्पतिवार सुबह शहर में सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालते लोग। संवाद

बृहस्पतिवार सुबह शहर में सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालते लोग। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed