{"_id":"62a78c37c18ab16219010cb6","slug":"timardars-beat-up-staff-boycott-work-in-protest-shahjahanpur-news-bly4881542103","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीमारदारों ने मेडिकल स्टाफ से की मारपीट, विरोध में किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीमारदारों ने मेडिकल स्टाफ से की मारपीट, विरोध में किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
ाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में हंगामे के बाद तहरीर लिखती स्टाफ नर्स
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार की रात एक बार फिर हंगामा हो गया। मरीज की तबीयत बिगड़ने पर तीमारदारों ने काउंटर पर आकर स्टाफ नर्स के साथ अभद्रता कर दी। इस बीच बेड के पास रखे आईवी स्टैंड से वार्ड ब्वॉय पर हमला कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। मेडिकल कॉलेज में लगातार हो रहे हंगामे से परेशान अस्पताल स्टाफ ने चार घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
रविवार रात ऑर्थो वार्ड में स्टाफ नर्स मीनू, इरशाद और वार्ड ब्वॉय कमलाकांत तैनात थे। वार्ड में आठ जून को ऋषिपाल ने अपनी पत्नी रेशमा को भर्ती कराया था। रविवार रात रेशमा के परिजन काउंटर पर पहुंचे और हालत खराब होने की बात बताई। स्टाफ के मुताबिक उन्होंने तुरंत ही डॉक्टर को बुलाकर मरीज को दिखवा दिया। इसके बाद भी परिवार के दस से 15 लोग स्टाफ के साथ अभद्रता करने लगे। आरोप है कि तीमारदारों ने जातिसूचक गालियां देते हुए बेड के पास रखे आईवी स्टैंड आदि लेकर स्टाफ से मारपीट शुरू कर दी। इस बीच वार्ड ब्वाय कमलकांत के सिर में गंभीर चोट आई।
वार्ड में विवाद होने के बाद स्टाफ ने सुरक्षा को लेकर काम करने से इनकार कर दिया। स्टाफ नर्स और कर्मचारियों ने सीएमएस डॉ. यूएपी सिन्हा को सूचना देते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया। करीब चार घंटे तक कर्मचारियों के काम नहीं करने पर मरीज परेशान हो गए। पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्टाफ नर्स मीनू देवी की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। स्टाफ द्वारा चौकी पर बैठाए गए मारपीट के आरोपी सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के नौसेरा निवासी कैलाश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सीएमएस के समझाने के बाद करीब तीन बजे कर्मचारी काम पर लौट गए।
विज्ञापन
15 दिन दूसरी घटना, सुरक्षा पर सवाल
राजकीय मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों से 15 दिन में दूसरी बार मारपीट होने की घटना होने के बाद सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पुलिस चौकी होने के बाद भी आए दिन हंगामा होता रहता है। रविवार को विवाद के बाद मेडिकल स्टाफ ने नाराजगी जताई कि सीएमएस को संबोधित पत्र थाने पर अग्रसारित करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसी दशा में मरीजों की सेवा कर पाना संभव नहीं है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में मारपीट की घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एक आरोपी को डॉक्टरों ने पकड़कर सुपुर्द किया था। स्टाफ की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। -सरवणन टी., सीओ सिटी

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में हंगामे के बाद इकट्ठा मेडिकल स्टाफ- फोटो : SHAHJAHANPUR