{"_id":"6acd3f1b10489447f902131e","slug":"tilhars-sanitation-system-stalled-due-to-sanitation-workers-strike-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-187322-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से तिलहर की सफाई व्यवस्था ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से तिलहर की सफाई व्यवस्था ठप
विज्ञापन
तिलहर। नगर पालिका परिषद के सफाईकर्मियों के सोमवार को काम बंद कर हड़ताल पर चले जाने से नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। विभिन्न मांगें पूरी न होने और सभासदों से हुई तीखी नोकझोंक से नाराज कर्मचारियों ने सुबह से सफाई कार्य नहीं किया। इसके चलते गली-मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर कूड़ा जमा होने लगा। दिनभर सफाई न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सफाई कर्मियों का कहना है कि वह लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक उनका समाधान नहीं किया गया। डाटा फीड और आउटसोर्सिंग समेत कई मांगों को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। सोमवार को सभासदों के साथ हुई तीखी नोकझोंक के बाद उनका आक्रोश और बढ़ गया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक सफाई कार्य नहीं करेंगे।
हड़ताल के कारण सोमवार को नगर के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर लगे रहे। मुख्य मार्गों के अलावा गली-मोहल्लों में भी नियमित सफाई नहीं हो सकी। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन के साथ ही गंदगी के कारण परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने नगर पालिका से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल कराने की मांग की।
विज्ञापन
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि कर्मचारियों से वार्ता की जा रही है। उनकी मांगों पर विचार कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।