फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tilhar: Night shelter not found fit for living

तिलहर : रहने लायक नहीं मिला रैन बसेरा

Sun, 01 Dec 2024 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 01 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Tilhar: Night shelter not found fit for living
तिलहर। एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉॅ. सुरेश कुमार के निरीक्षण में शनिवार को नगर का रैन बसेरा रहने लायक नहीं मिला। शौचालय क्षतिग्रस्त होने के साथ वहां गंदगी की भरमार थी। कई कर्मचारियों के लगातार वहां रात में रहने की जानकारी भी मिली। उन्होंने उपस्थिति पंजिका की फोटो खींचकर आख्या डीएम को भेजी है।
विज्ञापन


नगर पालिका में जनसुनवाई के बाद एडीएम ब्लॉक रोड स्थित रैन बसेरा पहुंचे। तहसीलदार जगत मोहन जोशी और ईओ कल्पना शर्मा भी साथ थीं। उन्होंने भवन के एक हिस्से में चल रहे पूर्ति कार्यालय में मौजूद पूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार और मनीष यादव से जानकारी ली। बाद में रैन बसेरा के बाथरूम और शौचालय की कुंडी खोलकर देखी। वहां गंदगी मिलने और यूरिनल टूटे होने पर ईओ कल्पना शर्मा को तत्काल प्लंबर बुलाकर यूरिनल ठीक कराने और सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बेसहारा लोगों के लिए लगाए गए बिस्तरों पर ओढ़ने के लिए डाले गए कंबल पतले बताते हुए दोहरे कंबल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने रुकने वाले लोगों का रजिस्टर जांचा, जिसमें पाया कि पेंटर और कुछ कर्मचारी लगातार यहां पर नियमित रूप से रह रहे हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। रजिस्टर की मोबाइल से फोटो खींची और इसकी शिकायत डीएम को भेज दी। कहा कि यदि कोई यात्री ट्रेन छूटने पर आए तो उसे रुकने दिया जाए, चाहे वह किसी भी श्रेणी का हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं के रुकने पर विशेष सावधानी बरतें। महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाएं। ईओ को रैन बसेरा का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। पूर्ति निरीक्षक को रैन बसेरा में नियमित सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इससे पूर्व एडीएम ने नगर पालिका कार्यालय में जनसुनवाई के तहत 14 मामलों की सुनवाई की। इनमें नगर पालिका व पुलिस से संबंधित एक-एक और राजस्व विभाग के दो मामलों का मौके पर निस्तारण कराया। इस मौके पर तहसीलदार व ईओ सहित नायब तहसीलदार मनु माथुर, थाना प्रभारी राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed