फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tijotsv twirled on Psalm yoga Sadikaan

तीजोत्सव में भजन पर थिरकीं योग साधिकाएं

Sun, 23 Aug 2015 11:36 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 23 Aug 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tijotsv twirled on Psalm yoga Sadikaan
योग विज्ञान संस्थान महिला इकाई की ओर से तीजोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने ढोलक की थाप पर राधा-कृष्ण के भजन और सावन के गीत गाकर जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के सभागार में तीजोत्सव का शुभारंभ जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, मंत्री डॉ. इंदु अजनबी, राजीव गुप्ता, तेजवीर गुप्ता, एनसी त्यागी, बृजेश अस्थाना आदि ने श्री गणेश जी और कान्हा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। महिलाओं ने झूले का भी आनंद लिया। संयोजक ज्योति गुप्ता के संचालन में हुए समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां हरे रंग की पोशाक में सजधज कर आईं थीं। इस बीच प्रश्नोत्तरी और कई रोचक गेम के माध्यम से सभी ने मनोरंजन किया। साथ ही आयोजन स्थल पर भी महिलाओं का श्रृंगार कर उपहार दिए गए।
विज्ञापन

समापन पर सभी ने चाट का भी लुत्फ लिया। इस अवसर पर पद्मा गुप्ता, अंजू गुप्ता, संध्या गुप्ता, अनुभा मेहरोत्रा, अंजली अग्रवाल, अर्चना कुकरेजा, रेखा अग्रवाल, लीना सागर, ईशा अग्रवाल, सरल रस्तोगी, मंजुला शर्मा, आशा अस्थाना, सीमा वर्मा, महिमा शुक्ला, रचना चांदना, सपना सिंघल, गीता पांडेय, सुमन सिंह, गीता त्रिवेदी, रेनू सक्सेना समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed