{"_id":"578686da4f1c1b1b0813f1f8","slug":"tigre-en-rampur-khurd-ate-cuatro-cabras","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर खुर्द में बाघ ने चार बकरियां खाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर खुर्द में बाघ ने चार बकरियां खाईं
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार रात गांव रामपुर खुर्द में बाघ ने दो लोगों की चार बकरियों को मार डाला। सुबह जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी वनकर्मियों को दी गई है।
रामपुर खुर्द निवासी रामपाल और शिशुपाल ने बताया कि रात में बाघ ने उनकी चार बकरियों को मार डाला। सुबह जागने पर घर के बाहर छप्पर के नीचे बंधी बकरियां मरी पड़ी मिलीं। पास में ही बाघ के पदमार्क भी मिले। बाघ के गांव आकर बकरियों को मार देने से गांव के लोगों में दहशत है। लोगों ने बताया कि वनकर्मियों को मामले की जानकारी दी गई, लेकिन किसी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच करने की जरूरत नहीं समझी।