{"_id":"5a86f2a04f1c1b8e238b8df1","slug":"tiger-seen-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंडा के नवदिया बंकी में फिर दिखा बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंडा के नवदिया बंकी में फिर दिखा बाघ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Fri, 16 Feb 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव लक्ष्मनपुर निवासी डोरीलाल शुक्रवार सुबह छह बजे गांव दिउरिया से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में गांव नवदिया बंकी के पास गन्ने के एक खेत में उन्हें बाघ दिखाई दिया। वह शोर मचाते हुए वहां से भाग निकले और गुरुद्वारेे जाकर बाघ होने की सूचना दी। इस दौरान मौके पर कई लोग जमा हो गए और बाघ होने की जानकारी वनकर्मियों को दी, लेकिन काफी देर तक वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।
डोरीलाल सहित गांव के कई लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बाघ लगातार देखा जा रहा है, जिस कारण बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। खेतों में काम करना भी मुश्किल हो गया है, श्रमिक भी खेतों में काम करने से मना कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे लोगों में रोष है।