फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   tiger fear

लौहंगापुर जंगल के बाद अब रजमना गांव में बाघ की दहशत

Wed, 09 Sep 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
tiger fear
खुटार। सिहुरा बीट के लौहंगापुर जंगल के बाद गांव रजमना में बाघ देखे जाने से गांव के लोग दहशत में हैं। मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव के तालाब के पास बाघ देखे जाने का दावा किया। इसकी सूचना वनकर्मियों को भी दी। इसके बाद भी कोई वनकर्मी छानबीन के लिए नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व लौहंगापुर जंगल और आसपास के गांवों में बाघ देखे जाने की जानकारी पर डीएफओ आदर्श कुमार ने मौका मुआयना किया था। बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए कैमरे भी लगवाए थे। इसके बाद गांव भरकलीगंज में दो लोग वन्य पशु के हमले में घायल हो गए थे। गांव के कुछ लोग बाघ तो कुछ लोग भालू के हमले की बात कर रहे थे। डीएफओ ने भालू के हमले में दो लोगों के घायल होने की बात कही थी। इसके बाद से बाघ का पता नहीं चल रहा था। गांव रजमना के प्रमोद शुक्ला, नरेंद्र शुक्ला, राजीव शुक्ला आदि ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वे टहलने जा रहे थे। गांव से करीब तीन सौ मीटर दूर हस्तना तालाब के पास बाघ खड़ा देख देखा। इसके बाद वे तत्काल लौटे और गांव के लोगों को जानकारी दी। गांव के तमाम लोग शोर मचाते हुए तालाब की ओर गए तो बाघ पास के गन्ने के खेत में चला गया।
विज्ञापन

बताया कि सोमवार को भी कुछ लोगों ने बाघ को देखकर गांव में बताया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया था। मंगलवार को बाघ दिखा तो लोग दहशत में आ गए।
गांव रजमना में बाघ देखे जाने की कोई सूचना नहीं मिली है। वनकर्मियों को मौके पर भेजा जाएगा। पगमार्क ट्रेस कराए जाएंगे। लोग खेतों में अकेले ने जाएं। खेत पर काम करते समय आवाज करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीएस यादव, रेंजर खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed