फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tiger attacked a free animal in Kotawari

बाघ ने किया कोटावारी में छुट्टा पशु पर हमला

Wed, 03 Aug 2022 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Tiger attacked a free animal in Kotawari
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव कोटावारी में बाघ ने छुट्टा पशु पर हमलाकर गंभीर घायल कर दिया। गांव के पास हुई घटना में कई लोगों ने बाघ को देखकर शोर मचाया तो बाघ गन्ने के खेत में चला गया।
विज्ञापन

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव चंदपई, कोटावारी, पिलखना, मजरा, सिसैया, बढ़ेला, किरतापुर, महाऊ दुर्ग के गांवों के पास जनवरी से एक बाघ देखा जा रहा है। सात माह से वनकर्मी लोगों को जागरूक करने के लिए पंफलेट बांटकर कर्तव्य पूरा कर रहे हैं। बाघ अब तक कई वन्य पशुओं, बकरे आदि को मार चुका है। सोमवार को बाघ ने गांव श्यामपुर के पास एक बकरे को मार डाला था। मंगलवार को बाघ ने गांव कोटावारी के पास एक छुट्टा पशु पर हमला कर दिया। पशु के चिल्लाने पर गांव के लोगों ने बाघ को देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बाघ पशु को छोड़कर गन्ने के खेत में चला गया। इसके बाद मामले की सूचना वनकर्मियों को दी गई तो वनकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को सावधान रहने की नसीहत देकर कांबिंग की बात कहकर चले गए। देर रात तक गांव के तमाम लोग एक स्थान पर जमा होकर शोर शराबा कर पीपा, ढोलक आदि बजा रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि बाघ के गांव के पास होने से गांव के लोगों को बड़ा खतरा है।
विज्ञापन

रेंजर बोले, ग्रामीण सजग रहें
रेंजर रमाकांत सक्सेना ने कहा कि रात आठ बजे तक वह भी टीम के साथ गांव कोटावारी में मौजूद हैं। लोगों को जागरूक किया गया है कि अकेले खेत पर न जाएं। सुबह जल्दी और देर रात घर से न निकलें। वन्य पशु दिखने पर एकजुट होकर शोर करें और वनकर्मियों को जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed