फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thunderstorm alert issued for rain and thunderstorm in next 24 hours

Shahjahanpur News: 24 घंटे में बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

Sun, 31 May 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 31 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Thunderstorm alert issued for rain and thunderstorm in next 24 hours
शाहजहांपुर। मौसम विभाग ने बारिश के साथ 24 घंटे के अंदर आंधी-तूफान आने का अलर्ट जारी किया है। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हथौड़ा चौराहा के पास सामान्य से 35 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चली और हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वायुदाब 12 मिलीबार बढ़ा हुआ है। पूर्वी हवा चल रही है। इससे आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी-तूफान के असार बन रहे हैं। विभाग की ओर से सचेत रहने की चेतावनी जारी की गई है। हथाैड़ा चौराहा के 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सामान्य तौर पर हवा की गति 10 से 15 किमी प्रति घंटे रहती है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री का इजाफा और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। उन्होंने बताया कि वायुदाब 12 मिलीबार बढ़ा हुआ है। पूर्वी हवा चल रही है। आर्द्रता 53 प्रतिशत है। इससे मौसम में नमी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed