फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Throats are drying up in the heat, water supply is cold

Shahjahanpur News: गर्मी में सूख रहे हलक, पानी की व्यवस्था ठंडी

Tue, 13 May 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 13 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Throats are drying up in the heat, water supply is cold
खिरनीबाग चौराहा पर छाता लगाकर तेज धूप का बचाव करते हुए जाते स्कूटी सवार। संवाद
शाहजहांपुर। सप्ताहभर में तेजी से तापमान बढ़ा है। इस कारण गर्मी से लोग परेशान हैं। तेज धूप में सड़कों पर लोगों के हलक सूख रहे हैं, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर नगर निगम के पानी के इंतजाम अब भी ठंडे पड़े हुए हैं। कई जगह बेजुबान भी हलक तर करने के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस डिग्री की गिरावट हुई है। उन्होंने बताया कि वायुदाब पांच मिलीबार बढ़ा हुआ है। इससे मंगलवार को तापमान में वृद्धि होने के साथ लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन

इधर, प्रशासन ने गर्मी शुरू होने से पहले दावा किया था कि शहर के मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगे फ्रीजर ठीक कराए जाएंगे। हैंडपंपों को दुरुस्त करने के साथ ही पेयजल व्यवस्था मजबूत की जाएगी। अभी तक शहर के अधिकतर चौराहों पर प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अंटा चौराहे पर पानी पीने के लिए प्रशासन की ओर से प्याऊ लगवाए जाते हैं, लेकिन इस बार वह नदारद हैं। यही हाल शहर के मुख्य स्थान घंटाघर का है। लाल इमली चौराहा, कच्चा कटरा, कनौजिया मोड़, राजघाट चौकी आदि स्थानों पर भी पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिन स्थानों पर फ्रीजर लगे भी हैं तो उनमें ठंडा पानी नहीं आ रहा है।
------------
पिछले पांच दिनों में तापमान की स्थिति
दिनांक न्यूनतम अधिकतम
सात मई 23.2 36
आठ मई 24.5 36.8
नौ मई 25.8 38
10 मई 25.3 38.8
11 मई 26.7 38.3
-------
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।
---------
फसलों को बचाने के लिए करते रहें सिंचाई
-कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि तापमान बढ़ने और गर्म हवा का फसलों पर असर पड़ रहा है। वर्तमान में खेतों में मूंग, मक्का, उर्द की फसलें है, जो गर्मी के कारण सूखने लगी हैं। ऐसे में खेत में नमी बनाए रखने के लिए इस वक्त सिंचाई करते रहें। इससे फसल के उत्पादन पर कम असर पड़ेगा। सब्जियों में भिंडी, तोरई, लौकी, तजबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी और टमाटर आदि की फसलों को भी झुलसने से बचाने के लिए किसान लगातार खेतों में पानी लगाते रहें।
-----------
छुट्टा पशुओं के लिए रखे गए ड्रम खाली
नगर निगम की ओर से छुट्टा पशुओं के लिए जीआईसी तिराहे और खिरनीबाग चौराहा पर छुट्टा पशुओं के पानी पीने के लिए ड्रम रखे गए हैं। भीषण गर्मी पड़ने के बावजूद ये ड्रम खाली हैं। इनमें पानी भरवाने की जरूरत भी नहीं महसूस की गई है। छुट्टा पशु प्यास की वजह से भटकते रहते हैं। प्रशासन के सभी दावे फेल हो रहे हैं।
----------
नगर निगम की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास, कचहरी के पास, बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर और इंदिरा नगर के पास फ्रीजर लगवाए गए हैं। जहां भी जरूरत होगी, वहां पर फ्रीजर लगाए जाएंगे। पशुओं के लिए रखे गए ड्रम में नगर निगम की गाड़ी पानी भरती रहती है। अगर कहीं पर पानी नहीं भरा गया है तो वहां भरवाया जाएगा।


- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

खिरनीबाग चौराहा पर छाता लगाकर तेज धूप का बचाव करते हुए जाते स्कूटी सवार। संवाद

खिरनीबाग चौराहा पर छाता लगाकर तेज धूप का बचाव करते हुए जाते स्कूटी सवार। संवाद

खिरनीबाग चौराहा पर छाता लगाकर तेज धूप का बचाव करते हुए जाते स्कूटी सवार। संवाद

खिरनीबाग चौराहा पर छाता लगाकर तेज धूप का बचाव करते हुए जाते स्कूटी सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed