फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three youths climbed a water tank over village issues in Bareilly

शाहजहांपुर: गांव की समस्याओं को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े तीन युवक, अफसरों के आश्वासन पर नीचे उतरे

Wed, 02 Sep 2026 04:47 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 02 Sep 2026 04:47 PM IST
सार

खुदागंज के ताहरपुर गांव में बदहाल सड़कों, जलभराव और छुट्टा पशुओं की समस्या से नाराज तीन युवक बुधवार को पानी की टंकी पर चढ़ गए। करीब तीन घंटे बाद खंड विकास अधिकारी के आश्वासन और सड़क पर ईंट डलवाने के बाद वे सुरक्षित नीचे उतरे।

विज्ञापन
Three youths climbed a water tank over village issues in Bareilly
पानी की टंकी पर चढ़े युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के खुदागंज में ताहरपुर गांव की बदहाल सड़कों, विद्यालय परिसर में जलभराव और छुट्टा गोवंशीय पशुओं की समस्या से नाराज गांव के तीन युवक बुधवार सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गए। युवकों के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे तक युवकों के टंकी पर रहने से ग्रामीणों में चिंता बनी रही। बाद में खंड विकास अधिकारी के आश्वासन और सड़क पर ईंट के टुकड़े डलवाने के बाद तीनों युवक सुरक्षित नीचे उतर आए।

विज्ञापन


गांव निवासी प्रभाकर सिंह, अनुज सिंह और योगेंद्र सिंह बुधवार सुबह करीब नौ बजे पानी की टंकी पर चढ़ गए। उनका कहना था कि गांव में विकास कार्यों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। गांव की कई सड़कें खराब हैं। विद्यालय के पास सड़क की गहराई होने से बारिश में पानी भर जाता है। इसके अलावा गांव में छुट्टा गोवंशीय पशुओं की समस्या भी बनी हुई है।
विज्ञापन


सूचना पर खंड विकास अधिकारी अरविंद दुबे, ग्राम विकास अधिकारी विनोद यादव और उमेश पटेल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने टंकी पर चढ़े युवकों से नीचे उतरने का आग्रह किया और उनकी जायज मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। युवकों ने कहा कि जब तक गांव की सड़क और विद्यालय की समस्या दूर कराने के संबंध में ठोस आश्वासन नहीं मिलता, वे नीचे नहीं उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द काम शुरू कराने का दिया आश्वासन 
इसके बाद ग्राम विकास अधिकारी विनोद यादव ने तत्काल एक ट्रॉली ईंट के टुकड़े मंगवाकर सड़क पर डलवाए। उन्होंने गांव की अन्य खराब सड़कों पर भी जल्द काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। युवकों ने अधिकारियों से लिखित आश्वासन की मांग करते हुए गांव की सड़कों, विद्यालय भवन के आसपास जलभराव और खेतों में घूम रहे छुट्टा गोवंशीय पशुओं की समस्या का समाधान कराने की मांग रखी।

इस पर खंड विकास अधिकारी अरविंद दुबे ने ग्रामीणों से भी सहयोग करने की अपील की। पूर्व प्रधान के पति सुरेंद्र सिंह ने ईंट के टुकड़े उपलब्ध कराने और ग्रामीणों के सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही छुट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने, जिन ग्रामीणों के पशु हैं उन्हें सुपुर्द करने और पशु छुट्टा छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई व जुर्माना लगाने की मांग रखी गई। बीडीओ ने बताया कि आश्वासन के बाद तीनों युवक सकुशल पानी की टंकी से नीचे उतर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed