{"_id":"57558a484f1c1b191d9c539f","slug":"three-to-five-million-homes-nigohi-stolen-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगोही में तीन घरों से पांच लाख का माल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगोही में तीन घरों से पांच लाख का माल चोरी
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात चोर तीन मकानों से जेवर, कपड़े और 50 हजार की नगदी सहित करीब पांच लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गए। तहरीर देने पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। कस्बा निवासी रामपाल की पत्नी सत्यवती अपने मकान की बैठक में सो रही थी। उनके बेटे बांकेलाल और रामकीरथ पत्नी और बच्चों समेत घर की छत पर सोए। रविवार की रात दीवार कूदकर घर में दाखिल हुए चोर बांकेलाल व रामकीरथ के कमरों में रखे बक्से से दो करधनी, दो बेसर, दो मांगवेदा, दो जोड़ी झाले, दो पेंडिल, सोने की एक लर, दो हसली और दो जोड़ी जेवरी कब्जे में कर ली। इसी घर में मेहमानी में आई सत्यवती की ननद धनदेवी की एक हंसली, एक जोड़ी कुंडल व 33 हजार रुपये सहित तीन लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया। कस्बे के ही रहने वाले राजेश सिंह के घर में दाखिल हुए चोरों ने पेंडिल, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी झाले, टीका, बिछुआ, अंगूठी, एक जोड़ी पायल व पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरी की तीसरी घटना कस्बे के ही रहने वाले छोटे सिंह के घर में हुई। वहां चोरों ने एक अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी पायल, बिछुआ व 10 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। भागते समय चोर दो बक्सों को फूलचंद्र के खेत के निकट नीम के पेड़ के नीचे डाल गए।
चोरी की तीनों घटनाओं की तहरीर मिल गई है। विवेचना शुरू कर दी गई है और चोरों की तलाश में टीमें निकली हुई हैं। - रजी अहमद, एसओ निगोही
विज्ञापन
चोरी की तीनों घटनाओं की तहरीर मिल गई है। विवेचना शुरू कर दी गई है और चोरों की तलाश में टीमें निकली हुई हैं। - रजी अहमद, एसओ निगोही