फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three teenagers missing after leaving home with 50,000.

Shahjahanpur News: 50 हजार रुपये लेकर घर से निकले तीन किशोर लापता

Sat, 19 Sep 2026 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three teenagers missing after leaving home with 50,000.
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव से शुक्रवार को तीन किशोर लापता हो गए। इनमें 15 वर्षीय सौरभ यादव घर से 50 हजार रुपये लेकर निकला था। उसके साथ गांव के गौतम यादव का 12 वर्षीय बेटा अथर्व और भूरे का 12 वर्षीय बेटा मनसुख भी गए थे। रात तक तीनों के वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने गांव पहुंचकर जानकारी ली और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सौरभ बीमार रहता है और दवा साथ ले गया है। तलाश के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि किशोरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed