फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three smugglers arrested with two and a half kilos of opium including Nepalese youth

Shahjahanpur News: नेपाली युवक समेत ढाई किलो अफीम के साथ तीन तस्कर दबोचे

Sun, 04 Jun 2023 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with two and a half kilos of opium including Nepalese youth
नेपाली युवक समेत तीन तस्कर 2.5
विज्ञापन

किलो अफीम के साथ गिरफ्तार
- लखनऊ एसटीएफ और थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने की कार्रवाई, दो आरोपी बरेली के

फोटो- 25
संवाद न्यूज एजेंसी
भावलखेड़ा। एसटीएफ लखनऊ, थाना रामचंद्र मिशन और एसओजी की संयुक्त टीम ने 2.50 किलो अफीम के साथ नेपाली युवक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में ढाई करोड़ बताई गई है। आरोपी नेपाल से अफीम लाकर यहां के जिलों में बिक्री करते थे।
शुक्रवार को लखनऊ एसटीएफ के उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह व थाना रामचंद्र मिशन के एसएसआई राकेश सिंह ने हरदोई चौराहे से बरेली की ओर जाने वाले मार्ग पर एक बाइक पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से 2.5 किलो अफीम, तीन मोबाइल आदि सामान बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम प्रभु शाह निवासी चिकनी थाना रकसौल जनपद पूर्वी चंपारन (बिहार) हाल पता बहुदर माई थाना वीरगंज जनपद परसा (नेपाल), महीपाल निवासी नगरिया विक्रम थाना फरीदपुर जिला बरेली, वीरेशपाल सिंह निवासी गांव नगरिया विक्रम थाना फरीदपुर जनपद बरेली बताए।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि प्रभु शाह नेपाल से अफीम खरीदकर यहां लेकर आता है। जिसे आसपास के इलाकों में बिक्री करते थे। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल में दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफीम के साथ दो तस्कर दबोचे
फोटो- 26
शाहजहांपुर। लखनऊ एसटीएफ व रोजा पुलिस की टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर 1.8 किलो अफीम बरामद की है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि पुलिस ने अटसलिया ओवरब्रिज के पास दोनों आरोपियों को दबोचा है। उनके पास से तस्करी कर झारखंड से लाई गई अफीम, 2500 रुपये नकद, दो मोबाइल आदि बरामद हुए। पुलिस ने झारखंड के जिला पलामू के थाना पाकी के कीकर गढ़ निवासी प्रदीप कुमार व परौर थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद निवासी रामवीर को गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed