{"_id":"62168eb2567d3720cb73a428","slug":"three-smugglers-arrested-with-ten-kg-of-ganja-from-islamnagar-shahjahanpur-news-bly476402473","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामनगर से दस किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लामनगर से दस किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में तीन तस्कर । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा पुलिस ने मंगलवार रात मोहल्ला इस्लामनगर से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दस किलो गांजा भी बरामद हुआ है। मुखबिर की सूचना पर रात डेढ़ बजे थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस्लामनगर मोहल्ले में कार्रवाई की।
यहां निगोही थाना क्षेत्र के गांव घुसगवां निवासी विकास और गोलू व थाना सदर बाजार के मोहल्ला बीबीजई हद्दफ निवासी अफसर खां उर्फ लल्ला को गिरफ्तार किया। तीनों के पास से दस किलो गांजा, एक बाइक और दो मोबाइल बरामद हुए। एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने बिहार के हाजीपुर के दाउदनगर निवासी पवन कुमार साहू द्वारा गांजा उपलब्ध कराने की बात कुबूल की है।
तीनों शाहजहांपुर से हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस पर सवार होकर हाजीपुर स्टेशन पर पहुंचते थे। जहां से दाउदनगर में उन्हें पवन गांजा देता था। गूगल-पे के जरिये कुछ रुपयों का भुगतान पवन को करने के बाद आर्डर बुक कराते थे।