Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five people, including a couple, arrested for printing and circulating counterfeit currency

Shahjahanpur News: जाली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले दंपती समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Five people, including a couple, arrested for printing and circulating counterfeit currency
शाहजहांपुर। जाली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले गिरोह का सदर बाजार पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दंपती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1,01500 रुपये के जाली और 37,500 रुपये के असली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी मोबाइल के जरिये प्रिंटर से पांच सौ रुपये के जाली नोट छापते थे। इसके बाद महिला बाजार में थोड़ी-थोड़ी संख्या में जाली नोट खपाती थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गश्त के दौरान पुलिस ने एनसीसी तिराहे के पास दोपहर 2:37 बजे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से जाली और असली नोट बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुमारन निवासी मोहम्मद आकिल और उसकी पत्नी रीना, हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खुरमुनी निवासी सुहेल, मोहल्ला लोहानी निवासी इमरान और मिंडापुरवा निवासी आशुतोष के रूप में हुई।
विज्ञापन

एसपी सिटी के अनुसार, पूछताछ में आकिल ने बताया कि उसकी बहन सबीना की ससुराल हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र में है। वहीं के रहने वाले मुकर्रम ने उसकी मुलाकात इमरान से कराई थी। इमरान ने 35 हजार रुपये लेकर उसे 50 हजार रुपये के जाली नोट दिए थे। इसके बाद उसने जाली नोट छापने के लिए प्रिंटर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल के जरिये प्रिंटर से जाली नोटों की प्रिंटिंग करने लगा। आकिल ने इस काम में अपनी पत्नी रीना को भी शामिल कर लिया। रीना बाजार में जाली नोट चलाती थी। नोट खपाने के लिए बरेली के नवाबगंज जाने के दौरान पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जाली नोट छापने का प्रिंटर, सफेद कागज, कैंची और पांच मोबाइल भी बरामद किए हैं। एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
--
जाली नोट छापने के लिए प्रिंटर साथ लेकर चलते थे आरोपी
शाहजहांपुर। जाली नोटों का धंधा करने वाला गैंग प्रिंटर और अन्य सामान साथ लेकर चलता था। हरदोई के पिहानी में जाली नोट खपाने के बाद लोगों के शक से बचने के लिए गैंग का अगला ठिकाना बरेली का नवाबगंज था। आरोपियों ने जाली नोट छापकर नवाबगंज में चलाने की योजना बनाई थी, लेकिन रास्ते में पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

एसओजी, सर्विलांस सेल व थाना सदर बाजार पुलिस ने बरेली जनपद के थाना नवाबगंज के मोहल्ला कुमारन निवासी मोहम्मद आकिल समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें एक आरोपी मुकर्रम उर्फ ठाकुर भाग गया। पुलिस के अनुसार, आकिल कुछ समय पहले दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। वहां से आने के बाद बेरोजगार था।
वह बहन सबीना की ससुराल पिहानी पहुंचा तो उसकी मुलाकात बहनोई के घर से कुछ दूरी पर रहने वाले मुकर्रम उर्फ ठाकुर से हुई। उससे मिलना-जुलना बढ़ने पर उसने अपने दोस्त इमरान के बारे में बताया। कहा कि इमरान 35 हजार के 50 हजार रुपये जाली नोट देगा, जो बिल्कुल असली जैसे होंगे। दो नवंबर को दिल्ली में इमरान ने उसे 50 हजार रुपये के जाली नोट सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के पास दिए थे।
पुलिस के अनुसार, इमरान ने उसे जाली नोटों के साथ पिहानी बुलाया। बताया कि वहां उसका एक दोस्त आशुतोष है, जो फोटोग्राफर है। वह जाली नोट छाप देगा। जाली नोट का कागज मुकर्रम बाजार से लाकर देगा। इसके बाद उसने सुहेल और इमरान को भी अपने साथ कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जाली नोट प्रिंटर से निकालने शुरू किए। आकिल की पत्नी नोट खपाती थी। महिला होने की वजह से लोग उस पर ज्यादा शक नहीं करते थे। कुछ दिनों में बरेली और शाहजहांपुर के कई स्थानों पर जाकर नोट चलाए।

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी मुकर्रम उर्फ ठाकुर की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया है।
--
पहले खुद ही ठगा गया आकिल
आकिल को दिल्ली में इमरान ने पहले 35 हजार के असली नोटों के बदले 50 हजार के जाली नोट दिए गए, जो पांच-पांच सौ रुपये की शक्ल में थे। छल्लों के रूप में बंधी नोटों की गड्डियाें को होटल पर लेकर आया तो जाली नोटों पर मनोरंजन बैक लिखा पाया। इस पर उसने इमरान को कॉल कर शिकायत की। खुद को ठगा जाने के बाद उसने मुकर्रम को भी बताया। इसके बाद आरोपी ने खुद ही जाली नोटों का खेल शुरू कर दिया। वह भीड़ वाले स्थानों पर जाली नोटों को चलाता था। जाली नोटों को खपाने के लिए मेले सबसे मुफीद रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed