फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three people killed after an iron-laden truck collides with a poorly built compine

खराब खड़ी कंपाइन में लोहा भरे ट्रक ने टक्कर मारी, तीन लोगों की मौत

Sat, 28 Nov 2020 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Three people killed after an iron-laden truck collides with a poorly built compine
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। मीरानपुर कटरा-फर्रुखाबाद हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अल्हागंज इलाके में ठिंगरी गांव के पास सड़क किनारे खराब हुई कंबाइन में सामने से लोहा भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कंबाइन ठीक कर रहे तीन लोगों की ट्रक से कुचलकर मौके पर मौत हो गई। तीनों रामपुर के कैमरी इलाके रहने वाले थे। अल्हागंज पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। रामपुर के कैमरी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी अमर सिंह (40), वहीं के गुड्डू (43), कैमरी थाना क्षेत्र के ही टीला मालन खां निवासी चालक इफ्तखार और भूरा पुत्र मुहम्मद जफर (35) बरेली, शीशगढ़ धान की कटाई करने कन्नौज गए थे। बृहस्पतिवार रात चारों कंबाइन लेकर घर लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे फर्रुखाबाद-मीरानपुर कटरा हाईवे पर अल्हागंज थाना क्षेत्र में ठिंगरी गांव के पास पहुंचकर कंबाइन खराब हो गई। इसके बाद सड़क किनारे कंबाइन को खड़ी कर अमर सिंह, गुड्डू और भूरा ठीक करने लगे। चालक इफ्तखार अलग खड़ा था। इसी दौरान मीरानपुर कटरा की तरफ से आए लोहा भरे ट्रक ने खड़ी कंबाइन में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंबाइन करीब सौ मीटर दूर रोड से नीचे खाई में पलट गई। वहीं ट्रक की चपेट में आकर अमर सिंह, गुड्डू ओर भूरा की कुचलकर मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक इफ्तखार के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंच गए और ट्रक चालक को पकड़कर पीटा। ट्रक चालक पंजाब का रहने वाला बताया जाता है। सूचना अल्हागंज पुलिस मौके पर जा पहुंची और चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed