फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three miscreants arrested for snatching a mobile phone and fleeing; bike seized.

Shahjahanpur News: मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार, बाइक सीज

Wed, 14 Oct 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants arrested for snatching a mobile phone and fleeing; bike seized.
मिर्जापुर थाना पुलिस की गिरफ्त में तीन आरोपी। स्रोत: पुलिस - फोटो : 1
शाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस टीम ने सोमवार आधी रात के बाद कलान थाना क्षेत्र के मुबारकपुर चौराहा के पास राहगीर से मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात थाना मिर्जापुर पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान मिर्जापुर चौराहे पर ग्रामीणों ने सूचना दी कि तीन युवक बाइक से एक व्यक्ति का फोन छीनकर कलान की तरफ भागे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया। राहगीरों से पता चला कि भाग रहे युवकों को मुबारकपुर चौराहे पर मौजूद कुछ लोगों ने घेरकर पकड़ लिया है। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने हरदोई जिले के थाना व कस्बा हरपालपुर निवासी कुलदीप, लालू और अंकित को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया और घटना में प्रयोग की गई बाइक सीज कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed