{"_id":"66a792a8bf9398c9030ebf04","slug":"three-kanwariyas-injured-in-a-road-accident-one-in-critical-condition-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-123802-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सड़क हादसे में तीन कांवड़िये घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सड़क हादसे में तीन कांवड़िये घायल, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। सड़क हादसे में तीन कांवड़िये घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक कांवड़िये को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
फर्रुखाबाद से कांवड़ लेकर जल चढ़ाने गोला गोकर्णनाथ जा रहे लखीमपुर खीरी जिले के हैदराबाद थानांतर्गत गांव इमलिया निवासी दिव्यांशु उर्फ टीटू को रविवार रात करीब 11 बजे भावलखेड़ा गांव के पास पीछे से आई बाइक सवार ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में दिव्यांशु के अलावा बाइक पर सवार कन्नौज जिले के सालिगराम थानांतर्गत गांव शाहपुर निवासी विपिन और गोविंद सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को भावलखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। दिव्यांशु की हालत गंभीर देख उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज मेें भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई हैं।
थाना प्रभारी राजीव कुमार के अनुसार दिव्यांशु के घरवालों को सूचना देकर बुलाया गया है।
--
कार की चपेट में आकर दो कांवड़िये घायल
खुटार। हरिद्वार से कांवड़ लेकर गोला जा रहे कावड़ियों की बाइक को कार ने चपेट में ले लिया। इससे दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए।
बंडा के गांव मुड़िया छावन से भक्त कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे। सोमवार को कांवड़िये बंडा से खुटार की ओर जा रहे थे। गांव भोपतपुर के पास कार ने एक बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में गांव मुड़िया छावन निवासी सुनील कुमार और राजवीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। संवाद
विज्ञापन
--
हादसे में मृत युवक की शिनाख्त
पुवायां। मैगलगंज-पूरनपुर हाईवे पर पुवायां के गांव जुझारपुर के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में जान गंवाने वाले युवक की पहचान हो गई है। 28 जुलाई की रात गांव जुझारपुर के पास एक ट्रक और बाइक टकराने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। लोगों ने चालक को दबोचने के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया था। सोमवार को पुवायां पहुंचे कुछ लोगों ने शव की शिनाख्त पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव अंडबोझी कजरी निरंजनपुर निवासी 45 वर्षीय रामेश्वरदयाल के रूप में की। परिजनों ने बताया कि रामेश्वरदयाल रविवार को भतीजी के घर पुवायां के गांव धर्मंगदपुर जप्ती आए थे और रात में रिश्तेदारी में पुवायां के ही गांव विक्रमपुर जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। रामेश्वरदयाल की मौत से पत्नी रामलली उर्फ रामरती सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद