फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three-day village festival begins today at Khirnibagh Maidan

Shahjahanpur News: खिरनीबाग मैदान में तीन दिवसीय गांव महोत्सव का आगाज आज

Fri, 02 Jun 2023 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 02 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Three-day village festival begins today at Khirnibagh Maidan
जीआईसी क्रीड़ास्थल पर अमर उजाला गांव महोत्सव के लिए चल रही तैयारी। संवाद
शाहजहांपुर। अमर उजाला गांव महोत्सव का भव्य आगाज शुक्रवार को जीआईसी क्रीड़ास्थल, खिरनीबाग में होगा। दो से चार जून तक आयोजित होने वाले मेले की सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। मेले में किसानों को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार की तकनीक, उत्पाद और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

गांव महोत्सव में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से किसानों को खेती-किसानी के आधुनिक तौर-तरीकों से अवगत कराया जाएगा जिससे वे अपनी आय को बढ़ा सकें। मेले का उद्घाटन दोपहर दो बजे सांसद अरुण कुमार सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव और डीएम उमेश प्रताप सिंह करेंगे। पहले दिन श्रेष्ठ कार्य करने वाले जिले के प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं सामाजिक कार्य के लिए व्यापारिक संगठनों का भी सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन

शाम को हुनरमंद युवा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति करेंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार को जूम डांस एकेडमी में प्रतिभागियों की तैयारी कराई गई। शाम छह बजे कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तीन जून को मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और महापौर अर्चना वर्मा द्वारा महिला ग्राम प्रधानों का सम्मान किया जाएगा। इसी के साथ सामाजिक कार्यों में अग्रणी महिला संगठनों और महिलाओं को अपराजिता अवार्ड दिया जाएगा। शाम को रॉक बैंड अपनी धमाकेदार प्रस्तुति पेश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन दिवस चार जून को प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया जाएगा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सदस्यों और अन्य उद्यमियों के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय संगठनों का सम्मान होगा। शाम का मुख्य आकर्षण बॉडी बिल्डिंग शो रहेगा। इसके साथ ही देशभक्ति के गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति होगी। अधिक जानकारी और स्पॉन्सरशिप के लिए मोबाइल नंबर 9837071188, 8392949356 पर संपर्क करें।
------------------------------------------------------
ये हैं सहयोगी
एप्पी फिज की प्रस्तुति अमर उजाला गांव महोत्सव पावर्ड बाय प्लेटिना 110 एबीएस की होगी। इसके एसोसिएट स्पांसर्ड एसबीआई यूपीआईडी, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य विकास योजना, कृभको, अलीबाबा टेलीकॉम, सुमित्रा संस, सुमित्रा डीएस मोटर्स, एनएमटी निशान, सॉलिस ट्रैक्टर, सिद्धि विनायक होंडा, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, बैंक ऑफ बड़ौदा, टाटा केडी मोटोकॉर्प, गोयल ऑटो कार, सोनालिका ट्रैक्टर, जॉय, वेदांशी एंटरप्राइजेस।
------------------------------------------------------

प्रचार वाहन पर करा सकते हैं पंजीकरण
अमर उजाला के गांव महोत्सव कार्यक्रम का प्रचार सुसज्जित हाईटेक प्रचार वाहन से किया जा रहा है। गांव महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए प्रचार वाहन पर पहुंचकर लोग अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर आकर भी लोग अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के आधार पर ही महोत्सव में हर घंटे लकी ड्रा निकाला जाएगा। इसके अलावा एक मेगा ड्रा भी निकाला जाएगा।
-------------------------------------------
नई प्लेटिना 110 एबीएस रहेगी मुख्य आकर्षण
बजाज की ओर से गांव महोत्सव में प्लेटिना 110 एबीएस मोटरसाइकिल प्रदर्शित की जाएगी। नई तकनीक वाली इस मोटरसाइकिल का अनुभव लोग प्राप्त कर सकते हैं। एक चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर मोटरसाइकिल चलाकर इनाम जीत सकते हैं। एबीएस से युक्त नई प्लेटिना 110 ब्रेकिंग दूरी को कम करके और किसी भी चुनौतीपूर्ण ब्रेकिंग स्थिति में बेहतर स्थिरता प्रदान करके सुरक्षा को बढ़ाती है।
-------------------------------------------
फिटर, इलेक्ट्रिशियन समेत कई ट्रेड की दी जाएगी जानकारी
गांव महोत्सव में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य विकास योजना के अंतर्गत 18 से 35 आयु वर्ग के पुरुष और महिलाओं को सिलाई, एसी-रेफ्रिजरेटर की मरम्मत समेत अन्य ट्रेडों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 2018-19 के सौ दिन की ट्रेनिंग पूर्ण कर चुके लोगों को इस योजना में प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन माह की प्रशिक्षण अवधि में उन्हें 201 रुपये प्रतिदिन के आधार पर हर 15 दिन में भुगतान किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए सीडीओ, डीपीएमयू (जिला कौशल विकास मिशन कार्यालय) पर अथवा 0522-4944200 पर संपर्क कर सकते हैं।

जीआईसी क्रीड़ास्थल पर अमर उजाला गांव महोत्सव के लिए चल रही तैयारी। संवाद

जीआईसी क्रीड़ास्थल पर अमर उजाला गांव महोत्सव के लिए चल रही तैयारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed