फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three and a half hundred autos and e-rickshaws caught in two days, fined two lakhs

दो दिनों में पकड़े साढ़े तीन सौ ऑटो व ई-रिक्शा, दो लाख का जुर्माना वसूला

Tue, 30 Aug 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Three and a half hundred autos and e-rickshaws caught in two days, fined two lakhs
बदायूं। यातायात पुलिस का अभियान शुरू होने पर शहर में बड़ी डग्गामारी सामने आई है। दो दिनों में करीब साढ़े तीन सौ ऑटो, ई-रिक्शा और जुगाड़ वाहन पकड़े जा चुके हैं। उनमें तीन सौ से ज्यादा ई-रिक्शा बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना रजिस्ट्रेशन के चलते पाए गए। इस पर सभी का चालान किया गया जबकि 16 वाहन सीज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने रविवार से ऑटो, ई-रिक्शा और जुगाड़ वाहनों की चेकिंग का अभियान शुरू किया है। पहले दिन पुलिस ने तीन सौ बारह ऑटो व ई-रिक्शा पकड़े। इनमें तीन सौ ऑटो व ई-रिक्शा में किसी के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था तो किसी का रजिस्ट्रेशन नहीं था। अधिकतर ई-रिक्शा बिना लाइसेंस वाले ही थे। इससे पुलिस ने सभी का चालान किया था। इसके अलावा दो सवारी कार, दो जुगाड़, चार ऑटो और चार ई-रिक्शा जब्त कर लिए गए। इस दौरान करीब दो लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। दूसरे दिन सुबह से दोपहर तक चेकिंग अभियान चला।
विज्ञापन

इस दौरान 24 ऑटो, 27 ई-रिक्शा और एक मैजिक वाहन का चालान किया गया। साथ ही चार ई-रिक्शा जब्त कर लिए गए। पुलिस का यह अभियान केवल दो दिन का नहीं है, अभी आगे और चलेगा। इस दौरान तमाम वाहन पकड़े जाएंगे। माना जा रहा है कि इससे काफी हद तक यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed