फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three accused who were making weapons were sentenced to 7 years imprisonment each

Shahjahanpur News: असलहे बना रहे तीन दोषियों को सात-सात वर्ष का कारावास

Thu, 28 Aug 2025 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Three accused who were making weapons were sentenced to 7 years imprisonment each
शाहजहांपुर। असलहे बनाते गिरफ्तार किए गए तीन दोषियों को अदालत ने सात-सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

पुवायां थाने के उपनिरीक्षक राकेश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह पुलिस टीम के साथ 27 अप्रैल 2023 को गश्त पर थे। ग्राम गंगसरा के पास उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि बरौना के जंगल में तीन लोग असलहे बना रहे हैं। उन्होंने और पुलिसवालों को बुलाया। इसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।
जंगल में तीन व्यक्ति मोमबत्ती और टार्च जलाकर बैठे दिखाई दिए। वे लोग आगे बढ़े तो देखा कि एक व्यक्ति धौंकनी चला रहा है और दूसरा हथौड़ी से पत्तनी पीट रहा है। तीसरा व्यक्ति स्क्रू कस रहा था। उनके आसपास तमंचे बनाने का सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने पुवायां के गांव दियुरिया निवासी श्रीराम, पलिया खेड़ा गांव के अली शेर और ककराह गांव के उमेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपपत्र अदालत भेजा। त्वरित न्यायालय-द्वितीय के अपर सत्र न्यायाधीश नरेंद्र नाथ पांडेय ने दोषसिद्ध श्रीराम, अली शेर और उमेश को सात-सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed