फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three accused including a doctor arrested in the case of death of mother and child

Shahjahanpur News: जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में डॉक्टर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Aug 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three accused including a doctor arrested in the case of death of mother and child
सेहरामऊ द​क्षिणी थाने की पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत : मीडिया सेल
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। जारा मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में पांच दिन पहले जच्चा-बच्चा की मौत होने के मामले में पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को सोमवार सुबह उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक डॉ. फैज ने रूस से एमबीबीएस करने के बाद भारत में टेस्ट दिए बगैर अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया था।
विज्ञापन



इस मामले में मृतका के परिजनों ने डाॅक्टर फैज, अस्पताल के साझीदार आरिफ, आशा कर्मचारी डाल कुमारी और एएनएम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में डॉ. फैज खां, आरिफ और डाल कुमारी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि आरोपियों को कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, दो महीने पहले ही अस्पताल शुरू किया गया था। स्वास्थ्य विभाग में इसका पंजीकरण भी नहीं कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद एसीएमओ ने अस्पताल सील कर दिया था। डॉ. फैज ने रूस से एमबीबीएस की डिग्री ली है। भारत में प्रैक्टिस करने की मान्यता से पूर्व उसे टेस्ट देना था लेकिन उसने सीधा अस्पताल खोलकर इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed