{"_id":"62d406962e940b093d4a93fa","slug":"three-accused-arrested-for-assaulting-a-youth-in-sadar-bazar-area-of-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: युवक को पीट-पीटकर तोड़ा हाथ, फिर पूरे मामले को रिकॉर्ड कर किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: युवक को पीट-पीटकर तोड़ा हाथ, फिर पूरे मामले को रिकॉर्ड कर किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Sun, 17 Jul 2022 06:24 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 17 Jul 2022 06:24 PM IST
सार
पीड़ित युवक ने 14 जुलाई को एसपी सिटी संजय कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनके एक परिचित का विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के विवाद को लेकर वह दूसरे से बात करने के लिए अपने मित्र के साथ गया था। आरोप है कि बातचीत के दौरान दूसरा पक्ष हमलावर हो गया। विवाद में उसका हाथ टूट गया।
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर में थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ककरा खुर्द निवासी एक युवक से मारपीट और अमानवीयता करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
पीड़ित ने 14 जुलाई को एसपी सिटी संजय कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनके एक परिचित का राजू, कलविंदर, जीता, सोनू उर्फ सुखदेव निवासी ककराकलां, नदीपार, थाना सदर बाजार से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के विवाद को लेकर सुखदेव से बात करने के लिए वह अपने मित्र के साथ गया था। आरोप है कि बातचीत के दौरान दूसरा पक्ष हमलावर हो गया। गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। विवाद में उनका बायां हाथ टूट गया।
विज्ञापन
इस बीच आरोपी ने उनके साथ अमानवीयता की और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। एसपी सिटी के निर्देश पर राजू, कलविंदर, जीता, सोनू उर्फ सुखदेव के खिलाफ सदर बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने राजू उर्फ राजवीर, कलविन्दर, सोनू उर्फ सुखदेव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन