{"_id":"69d2aace4e301ea2770cafbe","slug":"threats-issued-and-brother-and-uncle-beaten-for-protesting-harassment-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-858259-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छेड़खानी के विरोध पर धमकी, भाई व चाचा को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छेड़खानी के विरोध पर धमकी, भाई व चाचा को पीटा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर थाने में एक गांव के ग्रामीण ने छह लोगों पर छेड़खानी व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
ग्रामीण ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि गांव का विपिन यादव तीन अप्रैल की रात उनके घर में घुस आया और उनकी बहन के साथ छेड़खानी की। बहन को घर से बाहर की ओर खींचने लगा। गांव के लोगों के आने पर उसने बहन को धमकी दी। उन्होंने बताया कि वे अपने पूरे परिवार के साथ चाचा के बेटे के तिलक समारोह में गए हुए थे।
जब दूसरे दिन भाई व चाचा खेत पर गेहूं काट रहे थे। तभी विपिन ने परिवार के लोगों के साथ आकर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में भाई व चाचा को गंभीर चोटें आई हैं। इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई की जा रही है। संवाद