फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Threatened to JE if there is no electricity...will enter the house and beat him and cut him into small pieces

Shahjahanpur News: बिजली न आने पर जेई को धमकाया...घर में घुसकर पीटेंगे और नन्हा-नन्हा काट देंगे

Fri, 07 Jun 2024 03:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 07 Jun 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Threatened to JE if there is no electricity...will enter the house and beat him and cut him into small pieces
शाहजहांपुर। ककरा उपकेंद्र के आनंदपुरम मोहल्ले में भीषण गर्मी में बिजली का संकट खड़ा होने पर नाराज उपभोक्ताओं ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने जेई को कॉल कर गाली-गलौज करने के साथ ही घर में घुसकर पीटने व नन्हा-नन्हा काटने की धमकी दी। इसकी ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

आनंदपुरम कॉलोनी में बंच लाइन जलने से पिछले सात दिन से बिजली का संकट बना है। लोड बढ़ने पर भीषण गर्मी में बंच लाइन जलने से आपूर्ति बाधित होने पर उपभोक्ता में रोष व्याप्त है। सोमवार को कॉलोनी के लोगों ने रोड जाम कर धरना देकर जेई पर कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया था। इस बीच जेई सत्यपाल यादव ने उपभोक्ताओं पर गाली-गलौज और पीछा करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। उन्होंने ऑडियो रिकार्डिग भी जारी की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें उपभोक्ता गाली-गलौज करने के साथ घर में घुसकर तबीयत ठीक करने व काटने की धमकी दे रहा। जेई ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आनंदपुरम कॉलोनी की बिजली आपूर्ति को सामान्य कर दिया। इस बीच उनके मोबाइल पर कॉल कर गाली-गलौज करते हुए धमकाया गया। उनका चार से पांच बाइक सवार लोगों ने अजीजगंज तिराहे तक पीछा किया। डर के चलते उन्होंने कॉलोनी के कमरे में रहना बंद कर दिया है। इंस्पेक्टर सदर रवींद्र सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई। तहरीर आने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed