फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thousands of liters of water flowed from the broken pipeline

Shahjahanpur News: फूटी पाइप लाइन से हजारों लीटर पानी बहा

Mon, 03 Jun 2024 04:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 03 Jun 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Thousands of liters of water flowed from the broken pipeline
मोहल्ला दिलाजाक की आर्य नगर कॉलोनी में पाइप लाइन फूटने से बहता पानी। स्रोत : जागरूक पाठक
शाहजहंपुर। शहर के मोहल्ला दिलाजाक स्थित आर्य नगर काॅलोनी में पिछले तीन दिन से पानी की लाइन फूटी हुई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी लाइन ठीक नहीं की गई। इस वजह से जहां रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। 100 घरों तक जलापूर्ति बाधित है। यहां लोगों को बूंद-बूंद पानी को तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला दिलाजाक में शुक्रवार को आर्य नगर कॉलोनी के मुहाने पर पाइप लाइन फूट गई थी। बताया जाता है कि इसकी जानकारी नगर निगम के जलकल विभाग में दी गई, लेकिन अभी तक कोई भी यहां पर पाइप लाइन को ठीक करने के लिए नहीं आया। ऐसे में लगातार पानी बह रहा है जिससे कॉलोनी में मकानों की नींव भी कमजोर कर रहा है।
विज्ञापन

कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि घरों तक जलापूर्ति न होने से तमाम लोग इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरने के लिए मजबूर है। उसमें भी साफ पानी नहीं आता। ऐसे में पीने के लिए बोतल बंद पानी मंगवाना पड़ रहा है। जलापूर्ति होने पर सुबह और शाम पानी भरकर रख लिया जाता है और उसका उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही कपड़े व बर्तन धोने से कार्य भी प्रभावित हो रहे है। मांग है कि पाइप लाइन को ठीक कर जलापूर्ति को सुचारू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, जलकल विभाग के जेई सूरज प्रजापति का कहना है कि दिलाजाक में पाइप लाइन की लीकेज की जानकारी हुई है। उसको ठीक करवाने के लिए कर्मचारियों को भेजा जाएगा। जिससे लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed