फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thousands of devotees terrestrial Shivlingon Jalabhishek

हजारों भक्तों ने किया पार्थिव शिवलिंगों का जलाभिषेक

Mon, 24 Aug 2015 11:51 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 24 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees terrestrial Shivlingon Jalabhishek
 खिरनीबाग रामलीला मैदान में 13 अगस्त से चल रही शिव महापुराण कथा की पूर्णाहुति रुद्राभिषेक से हुई। सावन के महीने में इतने बड़े स्तर पर पहली बार हुए धार्मिक अनुष्ठान का भक्तों ने खूब लाभ उठाया। अंतिम सोमवार को अपरान्ह शुरू होने वाले पार्थिव शिवलिंग निर्मित कर उनका दुग्धाभिषेक करने को महिलाओं और पुरुषों में होड़ लगी रही। भक्त पंडाल में अपनी जगह पक्की करने के लिए समय से बहुत पहले ही पहुंचने शुरू हो गए थे। अधिकांश लोग सपत्नीक ही अनुष्ठान में सहभागिता करते देखे गए।
विज्ञापन

काशी के विद्वान प्रशांत प्रभु और नैमिष पीठाधीश्वर डॉ. केशवानंद महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में काशी के ही विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कच्ची मिट्टी से रुद्र निर्मित किए। इसके लिए सभी भक्त थालियां, तसले, बाल्टी आदि सामग्री के साथ गाय का दूध, फल-फूल आदि लेकर भी पहुुंचे थे। वैसे संयोजकों की ओर से भी हजारों बेलपत्र, कुंटलों फूल, भांग, धतूरे आदि पूजन सामग्री का प्रबंध किया गया था। रुद्राभिषेक का महत्व समझने वाले भक्तों से पंडाल खचाखच भर गया था। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष पंडाल के बाहर भी धूप में खड़े भक्ति-भावना का परिचय देते रहे। जिनको भीड़ के कारण अवसर नहीं मिल सका, वे हाथ जोड़कर ऐसे ही वापस हो गए।
विज्ञापन

पाथर्व रुद्र निर्मित करने के बाद मंत्रोच्चार के बीच सभी ने उनका दुग्ध से अभिषेक कर उन पर बेलपत्र, पुष्प, धतूरे, भांग, चंदन आदि अर्पित कर भोले बाबा को प्रसन्न किया और मनौती मांगी। यह कार्यक्रम देर रात तक अविरल चलता रहा। आयोजन मंडल के सदस्य भी व्यवस्थाएं छोड़ रुद्राभिषेक का पुण्य कमाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज होगा भंडारा, श्रद्धालुओं ने दान की सामग्री
शिव महापुराण कथा के मुख्य संयोजक हरिशरण वाजपेयी, नीरज वाजपेयी, नरेंद्र सक्सेना ने संयुक्त रूप से बताया कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे से खिरनीबाग रामलीला मैदान में (शिव महापुराण कथा आयोजन स्थल) भंडारा होगा। उन्होंने भक्तों से आग्रह किया है कि वह भंडारा में प्रसाद ग्रहण करने जरूर पधारें। इधर, तमाम श्रद्धालुओं ने भंडारा में सहयोग करने के लिए श्रद्धानुसार आटा, घी, तेल, सब्जी आदि खाद्य सामग्री दान की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed