फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Third notice issued to the executing agency in the matter of educator recruitment

Shahjahanpur News: एजुकेटर भर्ती मामले में कार्यदायी संस्था को तीसरा नोटिस जारी

Thu, 20 Nov 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Third notice issued to the executing agency in the matter of educator recruitment
शाहजहांपुर। कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई (अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन) एजुकेटर की चयन प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल के बाद कार्यदायी संस्था को तीसरा नोटिस जारी किया गया है। संस्था के स्पष्टीकरण के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया में सभी 5668 आवेदनकर्ताओं की सूची बनाई जाएगी। मेरिट के आधार पर भर्ती प्रक्रिया होगी। सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था को तीसरा नोटिस जारी कर दिया गया है। दो या तीन दिन में कार्यदायी संस्था को अपना स्पष्टीकरण देना है। इसके आधार पर संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी आवेदनकर्ताओं की फिर से सूची बनाई जाएगी। मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का सत्यापन कार्य किया जाएगा। गठित जांच कमेटी की निगरानी में सत्यापन कार्य होगा, जिससे इसमें कोई गड़बड़ी होने की आशंका नहीं रहे। नए सिरे से पूरी प्रक्रिया की जाएगी। सभी के प्रत्यावेदन की जांच पहले हो चुकी है। जरूरत पड़ने पर दोबारा जांच कराई जाएगी। सीडीओ ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पात्र आवेदनकर्ता का मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed