फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thieves took away goods worth thousands including 34 chickens

Shahjahanpur News: 34 मुर्गों समेत हजारों का माल ले गए चोर

Sun, 24 Mar 2024 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 24 Mar 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away goods worth thousands including 34 chickens
भावलखेड़ा। क्षेत्र में शुक्रवार रात दो स्थानों पर चोरी हो गई। लालबाग के पास स्थित मीट की दुकान के पटले तोड़कर चोरों ने 34 मुर्गे चोरी कर ले गए। वहीं, थोड़ी ही दूर पर एक वृद्धा के मकान में नकब लगाकर चोरों ने घरेलू सामान उठा लिया। दोनों ही मामलों में घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला चारखंभा निवासी मोहम्मद शाहिद की थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के लालबाग के पास मीट की दुकान है। शुक्रवार सुबह नौ बजे जब वह दुकान पर आए तो देखा कि पटले टूटे हुए हैं। 34 मुर्गे, कांटा, बांट, छुरी आदि सामान गायब था। थोड़ी दूर पर वृद्धा राजरानी के घर की दीवार पर नकब लगाकर चोरों ने बर्तन, घरेलू सामान समेत हजारों रुपये का माल चोरी कर लिया। वह अपनी बेटी के घर गांव हथौड़ा गई थीं। लगातार दो वारदात से पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। यदि तहरीर आती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed