फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   thieves broke the lock of a locked house and stole cash jewellery in shahjahanpur

Shahjahanpur: दादा के अंतिम संस्कार में गया परिवार, चोरों ने मकान का ताला तोड़ किया हाथ साफ

Wed, 13 Sep 2023 02:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Sep 2023 02:37 PM IST
सार

शाहजहांपुर के बंडा में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर लिए। परिवार दादा के अंतिम संस्कार में फार्म हाउस गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
thieves broke the lock of a locked house and stole cash jewellery in shahjahanpur
चोरों ने अलमारी से नकदी और जेवर चोरी किए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के बंडा में अपने दादा के शव का अंतिम संस्कार कराने अपने फार्म हाउस पर गए युवक के मकान का ताला तोड़कर लाखों का माल ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बंडा कस्बे के मोहल्ला चरनदास कॉलोनी निवासी बलजिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे उसे अपने दादा के निधन की सूचना प्राप्त हुई। वह मकान पर ताला डालकर परिवार समेत सुंदरपुर बिलंदपुर स्थित अपने फार्म हाउस पर चला गया। 

विज्ञापन

जेवर और नकदी चोरी 

बुधवार सुबह उसके पड़ोसियों ने उसे सूचना दी कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। वह अपने घर आया तो देखा कि घर में रखी अलमारी और बक्से के ताले टूटे हुए थे। उसमें रखे सोने के गहने, अंगूठी, टप्स, चूड़ी समेत 50 हजार रुपये की नकदी चोर ले गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बुधवार को थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed