फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   They took advantage of the simple registration process and established firms all the way to Maharashtra and Hyderabad.

Shahjahanpur News: पंजीकरण की सरल प्रक्रिया का लाभ उठाया और महाराष्ट्र, हैदराबाद तक बना दीं फर्म

Tue, 09 Dec 2025 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
They took advantage of the simple registration process and established firms all the way to Maharashtra and Hyderabad.
शाहजहांपुर। बोगस फर्म बनाकर 10.78 लाख रुपये की ठगी के मामले में खुलासा हुआ है कि कुछ लोग एक जगह बैठकर अलग-अलग जगह की बोगस फर्म बना लेते थे। इसमें आम लोगों की आईडी का इस्तेमाल किया जाता था और केवल एक ओटीपी प्राप्त कर जीएसटी में पंजीकरण की आसान प्रक्रिया का फायदा उठाते हुए फर्म बना ली जाती थीं। जांच में फर्म का सही पता नहीं लग पाता था। ठगी में शामिल गिरोह ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हैदराबाद में अलग-अलग फर्म की चेन बनाकर ठगी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

जीएसटी पंजीयन में सरल प्रक्रिया होने का फायदा जालसाज उठाने लगे हैं। जालसाज फर्जी फर्म बनाने के लिए अनजान लोगों की आईडी का इस्तेमाल करते हैं। लोगों से किसी बहाने ओटीपी पूछकर उनके खाते पर जीएसटी फर्म का पंजीयन कर लेते हैं। इनका नेटवर्क बढ़े स्तर पर फैला हुआ है।
विज्ञापन

इसमें अलग-अलग प्रदेश के लोग शामिल हैं। इनका रिकाॅर्ड राज्यकर कार्यालय में नहीं होता। इसी आधार पर ये लोग कर चोरी को अंजाम देते हैं। -----
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन बनाकर बोगस फर्म बनाने का होता है काम
बोगस फर्म बनाने वाले ठग चेन बनाकर काम करते हैं। इनके तार कई राज्यों से जुड़े हैं। यह बोगस फर्म के नाम पर व्यापार करते हैं जिसका राज्यकर कार्यालय में कोई लेखाजोखा नहीं होता। इसलिए इनको चिह्नित करना काफी मुश्किल हो जाता है। बोगस फर्म बनाने वाला गिरोह सरकार को करोड़ों का चूना लगा रहा है। यह लोग आम लोगों को लालच देकर अपने चंगुल में फंसा लेते हैं।
--
जीएसटी पंजीयन की सरल प्रक्रिया का जालसाज फायदा उठा रहे हैं। ये लोग आम लोगों की फर्म के नाम पर व्यापार करते हैं। आम लोग इनके लालच में आकर ओटीपी नंबर बता देते हैं। इससे ये आसानी से कर चोरी कर लेते हैं। आम लोगों को सजग रहने की जरूरत है।
- परवेश तोमर, सहायक उपायुक्त, राज्यकर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed